आंध्र प्रदेश बोर्ड के इंटरमीडिएट एग्जाम में गर्ल्स ने एक बार फिर ब्वॉयज को पीछे छोड़ दिया. 26 अप्रेल को घोषित रिजल्ट में 65.36 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए हैं. 

इस बार 2,54,258 गर्ल्स ने एग्जाम दिया था जिसमें से 69.04 परसेंट सफल रहीं. वहीं 62 परसेंट ब्वॉयज ने सफलता हासिल की है. जनरल रेग्युलर कैटेगरी में कामयाबी हासिल करने वाली गर्ल्स की संख्या ओवरऑल पास परसेंटेज 65.36 परसेंट से कहीं अधिक है. जनरल प्राइवेट कैटेगरी में भी ब्वॉयज (28.30) के मुकाबले गर्ल्स (34.77) ने ज्यादा कामयाबी पाई है. वोकेशनल कोर्सेज में ओवरऑल पास परसेंटेज रेग्युलर में 48.60 परसेंट और प्राइवेट में 25.55 परसेंट रही. 

नामपल्ली में बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट ऑफिस में रिजल्ट की घोषणा करते हुए सेकेंडरी एजूकेशन मिनिस्टर के पार्थसारथी ने बताया कि इस साल पिछले साल के मुकाबले ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं. पिछले साल यह परसेंटेज 58.43 परसेंट रहा. 7,71,587 रेग्युलर स्टूडेंट्स में से लगभग 48.31 ने ए ग्रेड या 75 परसेंट से अधिक मार्क्स हासिल किए हैं. 31.81 परसेंट ने बी ग्रेड या 60-75 परसेंट के बीच मार्क्स पाए हैं. 14.99 परसेंट ने सी ग्रेड या 50-60 परसेंट के बीच मार्क्स पाए हैं. 4.90 परसेंट ने डी ग्रेड या 35-50 परसेंट के बीच मार्क्स पाए हैं.

जनरल कैटेगरी में कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में सर्वाधिक 77 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए हैं वहीं वोकेशनल में श्रीकाकुलम में सबसे ज्यादा 65 परसेंट स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. सब्जेक्ट ग्रुप्स के हिसाब से मैथ्स, फिजिक्स, केमेस्ट्री या पीसीएम के 75.37 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

National News inextlive from India News Desk