कानपुर। स्मार्टफोन पर आप कोई आर्टिकल पढ़ते हैं या किसी से चैट करते हैं, तो कई बार आपको कुछ वर्ड को कॉपी यानी सलेक्ट करने की जरूरत पड़ती है। हालांकि एंड्रॉयड फोन में टेक्स्ट को सलेक्ट करने वाला फीचर तो पहले से है, लेकिन गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे टूल्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से न सिर्फ टेक्स्ट को कॉपी किया जा सकता है, बल्कि इसमें आपको कई दूसरे फीचर्स भी मिलते हैं।

मल्टी कॉपी
कई बार स्मार्टफोन पर आर्टिकल पढ़ने के दौरान उस आर्टिकल में से अलग-अलग टेक्स्ट को एक साथ कॉपी करना हो तो यह आसान नहीं होता है। आप एक के बाद एक टेक्स्ट को कॉपी करेंगे तो उसमें काफी समय भी बर्बाद हो जाता है और बार-बार टेक्स्ट को कॉपी करने में परेशानी होती होती है सो अलग। ऐसी स्थिति में मल्टी कॉपी ऐप आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इसकी खासियत है कि एक ही बार में आर्टिकल के अलग-अलग हिस्से से मल्टीपल टेक्स्ट को कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं। यहां टेक्स्ट को कॉपी करना भी आसान है। बस आपको जिस टेक्स्ट को कॉपी करना हो, उस पर प्रेस करना होगा। इसी तरह अलग-अलग टेक्स्ट को एक साथ कॉपी कर पाएंगे। इसके अलावा, इसमें दूसरे कई उपयोगी फीचर्स भी हैं। एक फीचर है स्मार्ट कॉपी। इसका इस्तेमाल वाट्सऐप के साथ कर सकते हैं। वाट्सऐप के अलग-अलग चैट विंडोज से मैसेज को एक साथ कॉपी कर एक जगह पर पेस्ट कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

मोबाइल पर न सलेक्‍ट होने वाले टेक्‍स्‍ट को भी मजे से कर पाएंगे कॉपी,पेस्ट,अगर करेंगे इस ऐप का इस्‍तेमाल

टेक्स्ट इनफिनिटी
इस टूल का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। आप जिस टेक्स्ट को सलेक्ट करते हैं, यह उस हिस्से को डिक्टेट कर बताएगा यानी सलेक्ट किए हुए टेक्स्ट को सुन भी सकते हैं। अगर टेक्स्ट में कोई नंबर है, तो वहीं से सलेक्ट कर सीधे कॉल करने का ऑप्शन भी मिलता है। साथ ही, सलेक्टेड टेक्स्ट को गूगल, गूगल मैप्स आदि पर भी सर्च किया जा सकता है। इतना ही नहीं, सलेक्टेड टेक्स्ट को अलग-अलग लैंग्वेज में ट्रांसलेट करने का ऑप्शन भी दिया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

क्लिपबोर्ड एक्शंस
यह टेक्स्ट को सलेक्ट करने का स्मार्ट टूल है। इसमें कॉपी किए गए टेक्स्ट को बस एक क्लिक में शेयर करने का ऑप्शन दिया गया है। साथ ही, कॉपी किए गए टेक्स्ट को गूगल प्ले स्टोर पर भी शेयर कर सकते हैं। इसमें भी कॉपी किए गए टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने का ऑप्शन मिलता है यानी कॉपी किए गए टेक्स्ट को किसी भी लैंग्वेज में ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसमें अच्छी बात यह है कि पुराने क्लिप्स को एक साथ मर्ज भी कर सकते हैं। यह एप क्लिपबोर्ड मैनेजर की तरह कार्य करता है यानी आप अपने पुराने सभी क्लिप्स को देख सकते हैं। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

मोबाइल पर न सलेक्‍ट होने वाले टेक्‍स्‍ट को भी मजे से कर पाएंगे कॉपी,पेस्ट,अगर करेंगे इस ऐप का इस्‍तेमाल

यूनिवर्सल कॉपी
कई बार कुछ वेबसाइट्स के टेक्स्ट को कॉपी करना आसान नहीं होता है। ऐसी स्थिति में यूनिवर्सल कॉपी एप उपयोगी साबित हो सकता है। इसकी खासियत है कि जिस टेक्स्ट को कॉपी करना आसान नहीं होता है, उसे भी इसकी मदद से आसानी से कॉपी किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर आप यूट्यूब के वीडियो टाइटल्स को सामान्य तरीके से कॉपी नहीं कर पाएंगे, लेकिन इसकी मदद से उसे भी कॉपी किया जा सकता है। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

कॉपी टू रीड
आप किसी आर्टिकल के जितने हिस्से को सलेक्ट करेंगे, यह एप्लिकेशन आपको उस हिस्से को पढ़ कर सुनाएगा। इसमें आपको पॉज के साथ बैकवर्ड और फॉरवर्ड का बटन भी मिलता है यानी आप अपनी सुविधा के हिसाब से टेक्स्ट को प्ले कर सकते हैं। इसमें टेक्स्ट को सलेक्ट करने के बाद स्पीक का बटन दिखाई देगा। जैसे ही उस पर क्लिक करेंगे, यह आपको पढ़ कर सुनाना शुरू कर देगा। हालांकि एक बार में एक हजार वर्ड को ही सलेक्ट कर पाएंगे। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

मोबाइल पर न सलेक्‍ट होने वाले टेक्‍स्‍ट को भी मजे से कर पाएंगे कॉपी,पेस्ट,अगर करेंगे इस ऐप का इस्‍तेमाल

आपके फेवरेट स्मार्टफोन का डिस्प्ले Amoled है या LCD, जानिए कौन है सबसे बेहतर?

फोन खो जाए तो अपना WhatsApp अकाउंट तुंरत कीजिए डीएक्टिवेट, वर्ना...

स्क्रीन ट्रांसलेटर
इसमें जिस टेक्स्ट को आप सलेक्ट करते हैं, उसे आसानी से ट्रांसलेट कर पाएंगे। इसमें रीजनल लैंग्वेज के साथ बहुत सारी दूसरी लैंग्वेजेस का ऑप्शन भी दिया गया है। यहां पर किसी भी एप्लिकेशन के मैसेज को आसानी से ट्रांसलेट किया जा सकता है। इसमें ट्रांसलेशन के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं, जैसे-येनडेक्स, गूगल और ऑफलाइन डिक्सनरी। इसकी मदद से तेजी से टेक्स्ट को ट्रांसलेट करने में मदद मिलेगी। यहां पर आप सिंगल वर्ड को भी ट्रांसलेट कर सकते हैं या फिर पूरे सेंटेंस को। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

मोबाइल पर न सलेक्‍ट होने वाले टेक्‍स्‍ट को भी मजे से कर पाएंगे कॉपी,पेस्ट,अगर करेंगे इस ऐप का इस्‍तेमाल

क्लिपर-क्लिपबोर्ड मैनेजर
यह पावरफुल क्लिपबोर्ड मैनेजर है। आप जो कुछ भी कॉपी करते हैं, यह उसे ऑटोमैटिकली सेव कर देता है। इसमें कॉपी किए गए टेक्स्ट को बाद में इस्तेमाल के लिए सेव कर रख सकते हैं। आप चाहें, तो क्लिप को एडिट या फिर उससे टेक्स्ट को एक्सट्रैक्ट भी कर सकते हैं। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

हाथ से टाइपिंग करना भूल जाइए... बोलकर अपनी भाषा में कीजिए टाइप, ये ऐप्स दिल खुश कर देंगी

फोन कॉल में कोई नहीं पहचान पाएगा आपकी आवाज, अगर यूज करेंगे ये कमाल की ऐप

Technology News inextlive from Technology News Desk