- विधानसभा मार्ग और गांधी पार्क में दो घंटे तक होता रहा हंगामा

- डेढ़ दर्जन महिला कार्यकत्री घायल, कइयों के फू टे सिर

- पथराव में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी घायल

LUCKNOW : अपनी मांगों को लेकर सोमवार से धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मंगलवार को विधानसभा मार्ग पर दोपहर बाद मोर्चा खोल दिया। पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को विधानसभा मार्ग, राजभवन रोड और गांधी पार्क में दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। जवाबी कार्रवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस पर जमकर पथराव किया। इस बीच करीब डेढ़ दर्जन महिला कार्यकत्री घायल हो गईं। आधा दर्जन के सिर फूटे। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीओ गोमतीनगर, इंस्पेक्टर हजरतगंज समेत 16 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी घायल हुए। करीब दो घंटे जीपीओ के आस पास चीख-पुकार मची रही।

एक रोड की जाम

दोपहर करीब तीन बजे विधानसभा मार्ग पर एक रूट जाम किए बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पुलिस अधिकारी प्रदर्शन समाप्त करने की बात कर रहे थे। तभी एक कार्यकत्री भड़क गई और पुलिस से नोकझोंक करने लगी। यह देख अन्य महिलाएं भी भागकर बैरीकेडिंग के पास पहुंच गई और धक्का मारने लगीं। देखते-देखते पुलिसकर्मियों से उनकी धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव कर दिया तो पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। लाठीचार्ज होते देख महिलाएं विधानभवन, गांधी पार्क और राजभवन रोड की ओर भागी तो पुलिस ने उनका पीछा कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में कार्यकत्रियों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने वही पत्थर उठाए और भाग रहे कार्यकर्ताओं पर चलना शुरू कर दिया। चारो तरफ भगदड़ मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। करीब दो घंटे अफरा-तफरी मची रही। करीब पांच बजे पुलिस ने महिलाओं को खदेड़कर गांधी पार्क के अंदर कर दिया और चारो तरफ से पुलिस का पहरा लगा दिया। महिलाएं पार्क के बाहर भी नहीं निकल सकीं। लाठी चार्ज में घायल महिलाओं को पुलिस ने एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा।

घायल कार्यकत्री

साधना - गोरखपुर

उर्मिला - जगदीशपुर, पिपराजस ब्लॉक

संगीता दुबे - सिद्धार्थनगर

मंजू मौर्या - गोरखपुर

ज्ञानवती - महाराजगंज

रेखा देवी - चित्रकूट

अफसाना अंसारी -

सरोज जायसवाल -