-सरकार पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का लगाया आरोप

LUCKNOW

भारतीय जनता पार्टी के एक और जनप्रतिनिधि अपनी ही सरकार से खफा हो गए हैं। इस बार इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य डा। यज्ञदत्त शर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार से नाखुशी जताई है। शनिवार को उन्होंने बयान जारी कर कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

मंत्री कर रहे अपनों का भला

एमएलसी शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को काफी उम्मीदें बंधी थीं कि उनके काम होंगे एवं जनता को राहत मिलेगी लेकिन, खेदजनक स्थिति यह है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। नौकरशाही हावी है। कार्यकर्ताओं के साथ ही भाजपा विधायकों की भी बात नहीं सुनी जा रही है। मंत्रीगण या तो कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में अक्षम हैं अथवा वे उनकी उपेक्षा कर अपने लोगों का और अपना भला कर रहे हैं।

घर बैठ जाएंगे पार्टी के कार्यकर्ता

एमएलसी शर्मा ने विज्ञप्ति में जारी बयान में आगे कहा कि अगर यही स्थिति बनी रही तो आगे भविष्य में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता घर बैठ जाएंगे और पार्टी का अहित होगा। केंद्र एवं प्रदेश में विपुल बहुमत से भाजपा कार्यकर्ताओं में उल्लास था एवं उनकी आशा बंधी थी ¨कतु अपनी उपेक्षा के कारण वह निराश हैं। भाजपा विधायकों, मंत्रियों को इस स्थिति पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।