कपूर और आहूजा फैमिली ने फैंस से की ये रिक्वेस्ट
मुंबई, प्रेट्र। कुछ दिनों पहले अनिल कपूर से सोनम की शादी की बात को लेकर पूछा गया था तो अनिल कपूर ने कहा था कि हम समय आने पर सब बातें मीडिया को बताएंगे। सोनम कपूर की शादी की डेट को लेकर अब अनिल कपूर की फैमिली और आनंद आहूजा की फैमिली ने फैसला ले लिया है और उनकी शादी की तारीख 8 मई पर मुहर भी लगा दी है। इन सब बातों का खुलासा करते वक्त कपूर और आहूजा फैमिली ने अपने फैंस और मीडिया हाऊस से एक विनती भी कि 'ये हमारा निजी मामला है, हमारी आशा है की आप परिवार की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखेंगे। सोनम और आनंद की शादी 8 मई को मुंबई में होगी।' ये बात दोनों फैमिली ने एक सहमत हो कर कही थी।
सोनम कपूर 8 मई को ही बनेंगी आनंद की दुल्हनिया,दोनों के पैरेंट्स ने खुलासा करते वक्त फैंस से की ये विनती
पूरी हो गई हैं सोनम की शादी की तैयारियां
सोमन कपूर और आनंद आहूजा की शादी होने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कुछ दिनों पहले कपूर परिवार के बंगले की तस्वीरें सामने आईं थी जिसमें पूरा घर लाइटों से नहाया था। इन सब बातों से पता चलता है कि सोनम की शादी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बता दें की 32 साल की सोनम कपूर दिल्ली के रहने वाले बिजनेस मैन आनंद आहूजा को कई सालों से डेट कर रही थीं। मालूम हो कि आनंद फैशन एंटरप्रेन्योर हैं। सोनम और आनंद को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते देखा गया है, दोनों अपने इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे के साथ होने की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
सोनम कपूर 8 मई को ही बनेंगी आनंद की दुल्हनिया,दोनों के पैरेंट्स ने खुलासा करते वक्त फैंस से की ये विनती
इस तरह दोनों का रिलेशन हुआ ऑफिशियल
आनंद पिछले साल सोनम कपूर को नैशनल फिल्म अवॉर्ड में मिले थे जहां सोनम ने अवॉर्ड लेने के दौरान अपने साथ आनंद के रिश्ते को कन्फर्म बताया। बता दें कि पिछले साल सोनम को उनकी वुमन सेंट्रिक फिल्म नीरजा के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस का नैशनल अवॉर्ड मिला था। इसके बाद अब सोनम कपूर फिल्म वीरे दी वेडिंग में 1 जून को करीना कपूर के साथ सिनेमाघरों में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी दिखेंगी। फिलहाल सोनम की शादी की खबरों ने उनकी अपकमिंग फिल्म को भी लाइम लाइट में ला दिया है।
सोनम कपूर 8 मई को ही बनेंगी आनंद की दुल्हनिया,दोनों के पैरेंट्स ने खुलासा करते वक्त फैंस से की ये विनती

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk