17 साल के करियर में 7 कोच मिले :-
कुंबले ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में की थी और कुल 17 साल तक भारतीय टीम में प्रमुख गेंदबाज के तौर पर रहे। इस दौरान उन्होंनें सात कोचों के अंडर में ट्रेनिंग ली। तो आइए जान लेते हैं भारतीय टीम के नए हेड कोच के कौन-कौन थे कोच...

1. 1. अजीत वाडेकर :- अजीत वाडेकर ने भारत के लिए 37 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले हैं। वह पहले ऐसे व्यक्ित थे जिन्हें भारतीय टीम का कोच बनाया गया था। वाडेकर ने 1992 से लेकर 1996 तक कोच की भूमिका निभाई।

2. संदीप पाटिल :- संदीप पाटिल मौजूदा समय में बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी के प्रमुख हैं। लेकिन साल 1996 में वह कुछ महीनों के लिए भारतीय टीम के कोच पद की जिम्मेदारी भी उठा चुके हैं। यही नहीं पाटिल केन्याई टीम के कोच भी रह चुके हैं।

3. मदन लाल :- भारतीय टीम के जाने-माने आलराउंडर मदन लाल को एक साल 1996-97 तक टीम का कोच बनाया गया था।

4. अंशुमान गायकवाड़ :- अंशुमान इकलौते ऐसे व्यक्ित हैं जिन्हें दो बार भारतीय टीम का कोच बनाया गया था। पहली बार उन्हें 1997-99 के बीच यह जिम्मेदारी मिली। बाद में साल 2000 में कुछ महीनों के लिए उन्हें फिर से कोच पद प्रदान किया गया था।

टीम इंडिया के नए कोच अनिल कुंबले के कोच कौन?
5. कपिल देव :- टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक और भारत को 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कपिल देव टीम के कोच पद की जिम्मेदारी उठा चुके हैं। कपिल का यह कार्यकाल एक साल के लिए 1999-2000 तक था।

6. जॉन राइट :- साल 2000 के बाद भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा बदलाव आया। बीसीसीआई ने पहली बार किसी विदेशी खिलाड़ी को भारतीय टीम को कोच बनाया था। यह कोई और नहीं न्यूजीलैंड के भूतपूर्व खिलाड़ी जॉन राइट थे। जॉन राइट का कार्यकाल सबसे लंबा चला, उन्होंने 2000 से लेकर 2005 तक कोच की जिम्मेदारी उठाई।

7. ग्रेग चैपल :- टीम इंडिया के सबसे विवादित कोच रहे ग्रेग चैपल भूतपूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर हैं। चैपल और गांगुली के साथ विवाद काफी चर्चित रहा था। हालांकि चैपल का कार्यकाल 2005 से 2007 तक रहा था।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk