-काशी विद्यापीठ ने तीन दिन पहले ही जारी किया CPAT का result

-वाराणसी की काजल तिवारी व सीमा को UP में second rank

varanasi@inext.co.in

VARANASI

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एडमिनिस्ट्रेशन ने कंबाइंड प्री-आयुष टेस्ट (सीपीएटी-2016) का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया है। गोंडा के मुकुंद नाथ ने 85.5 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त कर सूबे में टॉप किया है। जबकि दूसरा रैंक वाराणसी की काजल तिवारी व सीमा के अलावा गोरखपुर के उमेश यादव को मिला है। तीनों परीक्षार्थियों को एक समान 84 परसेंट मा‌र्क्स मिले हैं। वहीं 83.5 परसेंट मा‌र्क्स हासिल करने वाले शिवम त्रिपाठी को तीसरी रैंक मिली है।

Website पर upload

काशी विद्यापीठ में शनिवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में वीसी डॉ। पृथ्वीश नाग ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीपीएटी का रिजल्ट चार अक्टूबर को डिक्लेयर करना था। ऐसे में तीन दिन पहले ही रिजल्ट को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। एग्जाम 25 सितंबर को चार डिस्ट्रिक्ट्स के 33 सेंटर्स पर हुआ था। रिकॉर्ड छह दिनों के अंदर रिजल्ट डिक्लेयर कर दिए गए। इसकी सूचना गवर्नमेंट को भी भेजी जा रही है ताकि बीएएमएस (आयुर्वेद), बीयूएमएस (यूनानी) व बीएचएमएस (होम्योपैथ) में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की लिस्ट जारी हो सके।

CPAT के टॉप-20 candidates

-मुकंद नाथ, गोंडा (200/171) 85.5 परसेंट मा‌र्क्स।

- काजल तिवारी, वाराणसी (200/168) 84 परसेंट मा‌र्क्स।

-उमेश यादव, गोरखपुर (200/168) 84 परसेंट मा‌र्क्स।

- सीमा, वाराणसी (200/168) 84 परसेंट मा‌र्क्स।

- शिवम त्रिपाठी (200/167) 83.5 परसेंट मा‌र्क्स।

-फराह अंजुम, कानपुर (200/164) 82 परसेंट।

-शिप्रा पटेल, लखनऊ (200/163) 81.5 परसेंट मा‌र्क्स।

-मोहसिन रउफ, लखनऊ (200/163) 81.5 परसेंट मा‌र्क्स।

-आनंद कुमार चौधरी, रामपुर (200/162) 81 परसेंट मा‌र्क्स।

-बृजेंद्र कुमार यादव, सुल्तानपुर (200/162) 81 परसेंट मा‌र्क्स।

-सोनम शुक्ला, मेजा (200/162) 81 परसेंट मा‌र्क्स।

-सना खान (200/161) 80.5 परसेंट मा‌र्क्स।

-गुलफ्शान, इज्जतनगर (200/161) 80.5 परसेंट मा‌र्क्स।

- पारूल चौधरी, कानपुर (200/161) 80.5 परसेंट मा‌र्क्स।

- मोहम्मद अजमल खान, रामनगर (200/161) 80.5 परसेंट मा‌र्क्स।

-हरिश्चंद्र, (200/161) 80.5 परसेंट मा‌र्क्स।

- अमूल जैन, कानपुर (200/161) 80.5 परसेंट मा‌र्क्स।

- देवेश कुमार, कासगंज (200/160) 80 परसेंट मा‌र्क्स।

- आकृति यादव, कानपुर (200/160) 80 परसेंट मा‌र्क्स।

- अमीनुद्दीन, सुरापुर, (200/160) 80 परसेंट मा‌र्क्स।

45 कॉलेजेज में 3,160 seats

उत्तर प्रदेश के 45 आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजेज में 3,160 सीट्स हैं। इसमें 17 गवर्नमेंट कॉलेजेज में 700 व 28 प्राइवेट कॉलेजेज में 2.460 सीट्स निर्धारित हैं।

UP में पहली बार CPAT

यूपी में पहली बार बीएएमएस (आयुर्वेद), बीयूएमएस (यूनानी) व बीएचएमएस (होम्योपैथ) कॉलेजेज में एडमिशन के लिए सीपीएटी कराई गई। अब तक इन कोर्सेज में एडमिशन सीपीएमटी के थ्रू से होता था।

इतने कैंडीडेट्स ने दिया exam

डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रेशन एग्जाम दिया

वाराणसी 5,069 4,576

लखनऊ 4,202 3,926

कानपुर 4,033 3,714

बरेली 3,360 2,940

नीट ने किया उदास, आयुष से मिली खुशी

नीट ने तो नर्वस कर दिया था, पर आयुष में मिली सफलता ने फिर से आत्मविश्वास पैदा कर दिया है। तीन भाइयों में सबसे बड़े मुकुंद नाथ ने बारहवीं 2006 के एग्जाम में 66 परसेंट मा‌र्क्स हासिल किया था। छह घंटे पढ़ाई करने वाले मुकुंद ने सफलता का श्रेय अपनी गृहिणी मां प्रभावती वर्मा के अलावा पेशे से अमीन पिता ब्रह्मादीन वर्मा को दिया है। कहा कि प्रिपरेशन में कोचिंग की भी अहम भूमिका होती है। बिना इसके गाइड लाइन नहीं मिलती। पढ़ाई पूरी कर गांवों में डॉक्टर्स की कमी को पूरा करूंगा।

मुकुंद नाथ, टॉपर

--------------------

MBBS में एडमिशन न होने का मलाल

टॉपर लिस्ट में सेकेंड रैंक प्राप्त करने वाली बनारस की काजल तिवारी ने कहा कि एमबीबीएस में एडमिशन न होने का मलाल है। बारहवीं में 9ख्.8 परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त करने वाली काजल डेली छह घंटे पढ़ाई करती हैं। आयुष में सफलता का श्रेय डीआईसी जक्खिनी में टीचर वीके तिवारी, गृहिणी मां रेखा तिवारी व बड़े भाई इंजीनियर चंद्रमौली तिवारी को दिया। छह घंटे डेली पढ़ने वाली काजल ने बताया कि सेल्फ स्टडी के साथ ही कोचिंग का भी योगदान है।

काजल तिवारी, सेकेंड टॉपर

------------------------

गरीबों की सेवा मेन मकसद

डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना मेन मकसद है। आयुष एग्जाम के सेकेंड टॉपर गोरखपुर के उमेश यादव ने बताया कि नीट में गवर्नमेंट कॉलेज मिल गया होता तो आयुष में एडमिशन न कराता। सात घंटे डेली सेल्फ स्टडी करने वाले उमेश ने बारहवीं सन् ख्00ब् में भ्0 परसेंट मा‌र्क्स के साथ पास किया। तीन भाइयों व एक बहन में सेकेंड नंबर पर उमेश ने सफलता का श्रेय गृहिणी मां मैना देवी व बड़े भाई को दिया।

उमेश यादव, सेकेंड टॉपर