(1) Miss Drumstick :- यह ब्यूटी कांन्टेस्ट हर साल होने वाले Turkey Trot Festival में आयोजित किया जाता है। येलविले की महिलाएं इस कांन्टेस्ट में सिर्फ अपने पैरों का शो ऑफ करती हैं। यानी कि इन प्रतिभागियों को अपना चेहरा किसी मॉस्क से ढकना होता है। जबकि इनके पैर खुले रहते हैं। इसके बाद इनके खूबसूरत पैरों को देखकर विनर तय किया जाता है।
(2) Miss Beautiful Ape :- जून 1972 में रेडियो और टीवी पर्सनैलिटी गैरी ओन्स ने Miss Beautiful Ape कांन्टेस्ट करवाया था। सेंचुरी सिटी में आयोजित किए गए इस ब्यूटी कांन्टेस्ट में प्रतिभागियों को अपना चेहरा वनमानुष का मुखौटा पहनकर ढकना होता है। दरअसल Planet of the Apes मूवीज के प्रचार के लिए इस कांन्टेस्ट की शुरुआत की गई थी। इसमें जीतने वाली कंटिस्टेंट को इस मूवी सीरीज में काम करने का मौका मिला।
(3) Miss Perfect Posture :- यह कांन्टेस्ट काफी अलग तरह का है। इसमें प्रतिभागियों की सुंदरता देखकर नहीं बल्िक इनकी बॉडी के X-rays देखकर विनर का एनाउंसमेंट किया जाता है। मई 1956 में कंडक्ट किए गए इस कांन्टेस्ट में लुईस कानवे को पहला स्थान, मैरीन काबा को दूसरा स्थान जबकि तीसरे स्थान पर रुथ स्वेनसन आईं थी। इस कांन्टेस्ट में प्रतिभागियों के beauty, poise, posture और X-rays देखकर विनर घोषित किया जाता है।
(4) Miss Trans Brazil :- यह पूरी तरह से ट्रांसजेंडर ब्यूटी कांन्टेस्ट होता है। इसमें हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों की सुंदरता, बॉडी कर्व्ड देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता। ब्राजील में साल 2013 में शुरु हुए इस कॉन्टेस्ट ने काफी कंटो्रवर्सी क्रिएट की थी लेकिन रियो डि जेनेरियों के ट्रांसजेंडर एसोसिएशन ने इसको अच्छी तरह से ऑर्गेनाइज करके काफी वाहवाही लूटी। इसमें जीतने वाले कंटेस्टेंट को फ्री में सेक्स चेंज करवाने का मौका मिलता है। हालांकि ब्राजील में सेक्स चेंज करवाना कानून के खिलाफ है। ऐसे में इसका कंट्रोवर्सी में रहना लाजिमी है।
(5) Miss Pinup :- आमतौर पर सभी ब्यूटी कांन्टेस्ट में आपको बिकनी पहनी हुई लड़कियां शो ऑफ करती हुई दिख जाएंगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुई Miss Pinup ब्यूटी कांन्टेस्ट काफी अलग है। इसमें प्रतिभागी 50 के दशक के फैशन को लेकर रैंप पर उतरती हैं।
(6) Miss Bobbed Hair :- इस ब्यूटी कांन्टेस्ट में भी प्रतिभागी पुराने जमाने के अनुसार ड्रेस अप होकर रैंप पर उतरते हैं। बॉब हेयर कट के साथ फ्लैपी ड्रेस इस कांन्टेस्ट को खास बनाती है।
(7) Miss Jail :- ब्राजील में सुंदरता को लेकर कई ब्यूटी कांन्टेस्ट मिल जाएंगे। लेकिन ऐसा कांन्टेस्ट भी है जिसमें जेल में रहने वाली कैदियों को इसमें शामिल किया जाता है। जिसके बाद Miss Jail सेलेक्ट किया जाता है। इसमें ब्यूटी के साथ-साथ जनरल नॉलेज और अच्छे बिहेवियर के अनुसार विनर घोषित किया जाता है। Miss Jail लेटेस्ट ट्रेंड बना हुआ है। ब्राजील के अलावा यह रूस, कोलंबिया और लिथूनिया में भी आयोजित की जाती है।
(8) Miss Hooker :- लॉस एंजेल्स में आयोजित होने वाले इस कॉन्टेस्ट में सबसे ज्यादा दिमाग का यूज किया जाता है। यानी कि यह एक तरह से ऑर्ट, टैलेंट और स्पार्कल्स का नूमना है। 2012 से शुरु हुए इस कांन्टेस्ट में प्रतिभागियों को अपना टैलेंट दिखाकर कुछ न कुछ ऐसा बनाना होता है, जो देखने में अलग लगे। जैसा कि फोटो में देखा जा सकता है।
(9) Miss Atomic Bomb :- यह कांन्टेस्ट में अमेरिका में आयोजित किया जाता है। यह स्पेशिली एटम बम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया। यह कॉन्टेस्ट जीतने वाली प्रतिभागी को Miss Atomic Bomb से सम्मानित किया जाता है। इसमें ए.मर्लिन को सबसे ज्यादा पॉपुलर Miss Atomic Bomb माना जाता है।
(10) Miss Holocaust Survivor :- साल 2012 में वर्ल्ड वार 2 की सरवाइवर 14 महिलाओं को लेकर इस कांन्टेस्ट की शुरुआत की गई थी। इसमें हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों की उम्र करीब 74 से 97 के बीच थी। इस विनाशकारी युद्ध में सरवाइव करने वाली यह महिलाएं जिंदगी जीने का पॉजिटीव तरीका लोगों के सामने रखती हैं।
(11) Miss Dairy Cow :- चाइना के Shuozhou में आयोजित इस ब्यूटी कांन्टेस्ट में प्रतिभागियों को गायों के साथ पोज देकर फोटो खिंचवानी पड़ती है। जैसा कि फोटो से देखा जा सकता है।
Courtesy : www.oddee.com
Interesting News inextlive from Interesting News Desk