-15 जुलाई को होगी अगली सुनवाई, बेऊर जेल से कैदी वैन में कड़ी सुरक्षा के बीच लाये गए

-सीजेएम भरत सिंह की कोर्ट में किया गया पेश, फिर जेल भेजा गया

PATNA: विधायक अनंत सिंह को संजय सिंह हत्याकांड में गुरुवार को सीजेएम भरत सिंह की कोर्ट में सुबह पेश किया गया, इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी। खचाखच भरे कोर्ट परिसर में अनंत सिंह को भारी सुरक्षा के बीच में कैदी वैन से लाया गया। उनके समर्थक भी काफी संख्या में कोर्ट के अंदर और बाहर भी मौजूद थे। हाथ में हथकड़ी लगाए व्हाइट शर्ट, पैंट और जूता पहने अनंत सिंह कोर्ट आये थे। संजय सिंह की हत्या 8 जनवरी 2008 में हुई थी। संजय सिंह के भतीजा राजा परिक्षित ने कोतवाली थाने में कांड संख्या 100/ 08 दर्ज करवाई थी, लेकिन इस मामले में जांच की रफ्तार धीमी पड़ी हुई थी। बुधवार को पुलिस ने इस केस में प्रोडक्शन वारंट लिया था। इससे पहले अनंत सिंह बिहटा थाना एरिया के बिल्डर राजू सिंह की किडनैपिंग और रंगदारी मांगने के मामले में जेल में है। उन्हें 26 जून को उनके सरकारी आवास से अरेस्ट कर लिया गया था। जल्द ही पुलिस सचिवालय थाना के आ‌र्म्स एक्ट कांड संख्या 54ब्/क्भ् दर्ज है।

फिलहाल पूछताछ नहीं करेगी पुलिस

अनंत सिंह पर हर दिन कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। एक केस में सर्च वारंट, दूसरे में गिरफ्तारी और तीसरे में प्रोडक्शन वारंट के बाद पेशी। लगातार परेशानियां बढ़ती ही जा रही है। एक और केस में प्रोडक्शन वारंट मिल चुका है और पेशी जल्द हो जाएगी। इस संबंध में सीनियर एसपी विकास वैभव ने बताया कि फिलहाल पुलिस अनंत सिंह को पुलिस रिमांड पर नहीं लेगी। अभी पूछताछ करने की जरुरत नहीं है। पुराने मामलों में अभी कुछ नया नहीं मिलना है, अगर आवश्यकता हुई तो देखा जाएगा। पुलिस के पास अभी पर्याप्त सबूत हैं।