- तोड़ी गई पांच फल की बड़ी दुकानें

- नगर निगम ने चलाया इंक्रोचमेंट हटाओ अभियान

ALLAHABAD: कचहरी में हुए बवाल के बाद फोर्स न मिलने की वजह से पेंडिंग में चल रहा नगर निगम का इंक्रोचमेंट हटाओ अभियान बुधवार से शुरू हुआ। नगर निगम की टीम ने सड़क सिविल लाइंस एरिया में अभियान चलाया। गुमटी व ठेलों को जहां रोड से हटवाया गया। वहीं पांच इल्लीगल फल की बड़ी दुकानों को तोड़ा गया। जबकि कर्नलगंज में फोर्स की कमी के कारण नहीं इंक्रोचमेंट हटाओ अभियान नहीं चल सका।

खाली कराई गई पटरी

नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी पियूष मोहिले के नेतृत्व में पत्थर गिरजाघर से इंक्रोचमेंट हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। एजी ऑफिस, सांई मंदिर होते हुए एजी ऑफिस तक अभियान चलाया गया। सर्किट हाउस होते हुए टीम वापस लौट आई। इस दौरान सड़क किनारे कब्जा कर लगाए गए गुमटी व ठेलों को हटाया गया। वहीं फल की पांच बड़ी दुकानों को तोड़ा गया।

कर्नलगंज में जाने की नहीं पड़ी हिम्मत

बुधवार को नगर निगम की टीम ने कर्नलगंज एरिया में इंक्रोचमेंट ड्राइव चलाने का प्लान बना रखा था। लेकिन थाने की फोर्स न मिलने की वजह से प्लान को कैंसिल कर दिया गया। फोर्स के बगैर कर्नलगंज एरिया में कदम रखने और वहां अभियान चलाने की नगर निगम टीम की हिम्मत नहीं हुई। क्योंकि कर्नलगंज एरिया स्टूडेंट्स बाहुल्य एरिया है। इंक्रोचमेंट अभियान से स्टूडेंट्स का कोई मतलब नहीं है, फिर भी नगर निगम टीम की हिम्मत नहीं हुई।