विराट ने अनुष्का को खिलाया बर्डे केक
इन दिनों दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को ज्यादा वक्त दे रहे हैं। अनुष्का अपनी शूटिंग में बिजी हैं तो विराट अपने आईपीएल मैचों में। फिर भी इस बीच अनुष्का को शादी के बाद उनके पहले बर्थ डे पर विराट ने स्पेशल फील कराने में कोई कसर नहीं छोडी़। दरअसल विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अनुष्का को बर्थ डे केक खिलाते दिख रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में देखने पर गुलाब के फूलों की कुछ पत्तियां नजर आ रही होंगी जिसके पास में एक केक रखा है। विराट ने इस पोस्ट को फैंस के लिए शेयर करते हुए लिखा 'हैप्पी बर्थ डे माई लव... एक बहुत ही पॉजिटिव और ईमानदार इंसान जिसे मैं जानता हूं। लव यू।' अगर खबरों की माने तो दोनों ने अनुष्का  का ये बर्थ डे अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ बैंगलुरू में सेलीब्रेट कर लिया है। फिलहाल इस बात की अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है कि ये तस्वीर अनुष्का के इसी साल के बर्थ डे की है।


बचपन में अनुष्का को ये काम थे पसंद
अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई सा 1988 में कर्नल अजय कुमार शर्मा के घर में हुआ। अनुष्का के जन्म के वक्त उनका परिवार बैंगलुरू में रहता था और वहीं अनुष्का शर्मा की एक आर्मी स्कूल से पढा़ई पूरी हुई। बचपन से ही अनुष्का को मॉडल बनने का बहुत शौक था और वो टॉफी के रैपर भी जमा कर के रखती थीं। उन्हें टॉफी के रैपर जमा करना बहुत पसंद था। अनुष्का रैपर जोड़-जोड़ कर अपने जूते के डिब्बों में रखती थीं और फिर वो एक दिन पकडी़ गईं। उनकी मां ने उनको एक दिन ये करते पकड़ लिया और ढेर सारे टॉफी के रैपर जूते के डिब्बों में से निकाल कर फेंके।


इन फिल्मों से बनाई बॉलीवुड में पहचान
फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ धमाकेदार एंट्री करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में फिल्मी सफर की शुरुआत की। इसके बाद फिल्म बैंड बाजा बारात में बिट्टू शर्मा यानी की रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आईं। इन दोनों ही फिल्मों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। फिर अनुष्का शाहिद कपूर की फिल्म बदमाश कंपनी में दिखीं और अक्षय कुमार के साथ पटियाला हाऊस में नजर आईं। इन सब के बाद अनुष्का शर्मा मटरू की बिजली का मंडोला में पंकज कपूर और इमरान खान के साथ नजर आईं। इसके बाद फिल्म एनएच10 और परी जैसी फिल्मों ने उन्हें इस क्षेत्र में एक अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया।

 


अनुष्का और विराट इस तरह जताते हैं प्यार
विराट कोहली और अनुष्का ने दिसंबर साल 2017 में इटली के एक विला में शादी कर ली और अक्सर एक दूसरे के साथ प्यार भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कभी हनीमून की तस्वीरें, कभी बर्थ डे की तो कभी ऐसे ही। फैंस को इन दोनों की कैमेस्ट्री इतनी पसंद है कि इनकी शादी की तस्वीरें देखने के बाद आज के युवा कपल्स विराट, अनुश्का जैसी शादी करने के सपने देखने लगे।

💑

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Mar 11, 2018 at 5:38am PDT


शादी के बाद अनुष्का शर्मा अपने पहले बर्थ डे पर 'सुई धागा' छोड़ विराट कोहली संग यहां करेंगी ग्रैंड पार्टी

दीपिका से लेकर अनुष्का तक 10 बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जिन्हें आप इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk