ALLAHABAD: वायु पुराण में लिखा है एक पेड़ लगाना दस यज्ञ के बराबर पुण्य कमाने के सामान है। हरियाली का बचा होना आज हमारे जीवन के बचे होने का संकेत है। यह बात इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एंसियेंट हिस्ट्री, कल्चर एंड आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड प्रोफेसर पुष्पा तिवारी ने कही। उन्होंने इविवि कैम्पस में दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की एक्टिविटी ट्री ब्रेक : ए ग्रीन इनिशियेटिव के तहत पौधा रोपा।

गांव गिरांव तक जगायेंगे अलख- फोटो

ALLAHABAD: पर्यावरण हमारी प्राणवायु है। इसका इंसान से अटूट संबंध है। पेड़ हमें कार्बन डाई आक्साईड के बदले आक्सीजन देते हैं। जैसे-जैसे ये घटते जायेंगे, प्रोडक्टिविटी भी कम होती जायेगी। ये बात बॉटनी के मशहूर प्रोफेसर और हरियाली गुरू के नाम से चर्चित प्रो। नरसिंह बहाद़ुर सिंह ने कही। उन्होंने आई नेक्स्ट की एक्टिविटी के माध्यम से लोगों को मैसेज देते हुये खुद के द्वारा लगाये गये पौधे को भी पर्यावरण नाम ही दिया। बताया कि उन्होंने हरियाली संदेश मंच का गठन कर दिया है।