अचीवमेंट - -¨हदी में बननेवाली फिल्म 'बिसाही' में करेंगी लीड रोल

-मार्च में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग, सुरेश भगत हैं निर्माता

-झारखंड के दर्शनीय स्थलों की भी दिखाई जाएगी खूबसूरती

रांची: आर्चरी में अपना दम दिखाने के बाद झारखंड की जानी-मानी तीरंदाज दीपिका अब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी.¨हदी में बनने वाली फिल्म 'बिसाही' में वह लीड रोल करने जा रही हैं। यानी एक खेल स्टार को फिल्म स्टार की भूमिका में कामयाबी का अवसर मिलेगा। खेल के आंचल में सिनेमा की चमक बिखरेगी। मार्च के मध्य में फिल्म की शूटिंग झारखंड के कई हिस्सों में होगी। अभ्यास से समय निकालकर वह इस फिल्म की शूटिंग करेंगी। उन्होंने फिल्म में काम करने की सहमति प्रदान कर दी है। यह बातें सोमवार को होटल बीएनआर में जीडी फिल्म कंबाइंस एवं क्रिस्टल फिल्म के सुरेश भगत, शेखर श्रीवास्तव एवं निर्देशक मनीष सिन्हा ने कही।

दो घंटे की होगी फिल्म

फिल्म की पटकथा शेखर श्रीवास्तव ने लिखी है। फिल्म दो घंटे की होगी। झारखंड के गांवों में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इसके साथ ही यहां के दर्शनीय स्थल भी फिल्म में दिखाए जाएंगे। रजरप्पा, पारसनाथ, आंजन धाम, चांडिल, तोपचांची सहित कई खूबसूरत स्थलों पर शूटिंग की जाएगी।

झारखंड के होंगे सभी कलाकार:

फिल्म के निर्माता सुरेश भगत हैं, जिन्होंने सलमान खान और ममता कुलकर्णी को ब्रेक दिया था। सलमान के साथ 'बीवी हो तो ऐसी', ममता के साथ 'इंतेहा प्यार की' व तमिल में 'ननबर्गल' फिल्म बनाई। सुरेश ने बताया कि 'बिसाही' में पूरी तरह झारखंड की कहानी है। यहां के सुदूर गांवों में रहनेवाले प्रतिभासंपन्न कलाकारों को मौका दिया जाएगा। शेखर ने बताया कि फिल्म के माध्यम से समाज में व्याप्त बिसाही कुप्रथा के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाई जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार इसका निर्माण होगा कि यह अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जा सके। फिल्म में छह-सात गाने भी होंगे।

स्वाभाविक अभिनय

फिल्म के निर्देशक मनीष सिन्हा ने बताया कि तकनीशियन, फाइट मास्टर ही मुंबई से आएंगे। बाकी सभी कलाकार यहां से लिए जाएंगे। यह पूरी तरह से झारखंड की फिल्म होगी। इसमें स्वाभाविक अभिनय देखने को मिलेगा।