कानपुर। अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका संग रिलेशन में हैं। दोनों अकसर साथ में कभी डिनर तो कभी लंच डेट पर स्पाॅट हो जाते हैं। एक-दूसरे से उम्र में बड़ा अंतर होने के बाद भी एक-दूसरे को दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि इस तरह की बातें अब बी टाउन में आम हो गई हैं। वहीं अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप पर कुछ बोलते नहीं हैं पर अपनी हरकतों से अकसर फैंस को अपने रिलेशनशिप के बारे में कनफर्म कर देते हैं। ऐसा ही फिर एक बार बीती रात को हुआ। मलाइका अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी मोड में नजर आईं तो अर्जुन ने उन्हें वहां भी अकेला नहीं छोड़ा। इतनी सारी महिलाओं के बीच सिर्फ अर्जुन ही नजर आ रहे थे, उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था जैसे गोपियों के बीच कृष्ण बैठे हैं।
तस्वीरें: मलाइका अरोड़ा को गर्ल्स नाइट पर भी अकेले नहीं छोड़े अर्जुन कपूर,लगता है अब दूर रहना मंजूर नहीं
करिश्मा, गौरी और अमृता भी थीं पार्टी में
गैरी खान ने अपने इंस्टाग्राम से बीती रात गर्ल्स पार्टी की तस्वीर साझा की जिसे उन्होंने खुद ही ऑर्गनाइज किया था। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा के साथ करिश्मा कपूर, गौरी खान भी थीं। वहीं इनके साथ तस्वीरों में कई और महिलाएं भी नजर आ रही हैं। इनके बीच अर्जुन कपूर कृष्ण बने बैठे दिख रहे हैं। पार्टी में अर्जुन को छोड़ कोई और आदमी नजर नहीं आ रहा है। पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए गौरी ने कैप्शन लिखा, 'एक और पार्टी ऑर्गेनाइज की... ये धुंधली तस्वीरें काम नहीं कर रहीं, कुछ अच्छी तस्वीरें होनी चाहिए।'
तस्वीरें: मलाइका अरोड़ा को गर्ल्स नाइट पर भी अकेले नहीं छोड़े अर्जुन कपूर,लगता है अब दूर रहना मंजूर नहीं
कैसे शुरु हुए मलाइका अर्जुन के रिलेशनशिप के चर्चे
मलाइका अर्जुन के रिलेशनशिप के चर्चे एक फैशन वीक के दौरान शुरु हुए थे। दरअसल मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के बगल में बैठे दिखे। इसके बाद दोनों कई बार डिनर और लंच डेट पर भी स्पाॅट हुए हैं। हालांकि इतनी बार दोनों का एक साथ स्पाॅट होना लोगों को कोइंसीडेंस नहीं लग रहा था। वहीं एक पार्टी में तो मलाइका अर्जुन की गोद में बैठी दिखी थीं। उसके बाद एक अलग फ्लैट में दोनों के एक साथ शिफ्ट होने की भी खबर सामने आई। वहीं दोनों अब तक अपने रिश्ते को लेकर चुप हैं पर इसके बीच की केमिस्ट्री तस्वीरों में साफ देखी जा सकती है।
तस्वीरें: मलाइका अरोड़ा को गर्ल्स नाइट पर भी अकेले नहीं छोड़े अर्जुन कपूर,लगता है अब दूर रहना मंजूर नहीं



तस्वीरें: कैंसर के बावजूद रैंप पर उतरीं आयुष्मान खुराना की बीवी ताहिरा, कंगना मलाइका और जाह्नवी का भी दिखा जलवा

तो सलमान खान को क्यों खटक रही हैं मलाइका-अर्जुन की नजदीकियां, जानें वजह

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk