उस रात बदल गई अर्जुन की किस्मत

बॉलीवुड के सुपर मॉडल और एक्टर अर्जुन रामपाल का आज 44वां बर्थडे है। अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। बाद में वह बॉलीवुड फिल्मों का जाना-माना चेहरा बन गए। अर्जुन रामपाल का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। अर्जुन का परिवार सेना से जुड़ा था। ग्रेजुएशन करने के बाद अर्जुन अपने करियर की तलाश में घूम रहे थे। कि एक दिन भारत के लीडिंग फैशन डिजाइनर रोहित बाल की नजर अर्जुन पर पड़ी, उस रात अर्जुन और रोहित एक ही डिस्को में थे। बस यहीं से अर्जुन ने पहले मॉडलिंग का रास्ता चुना और बाद में वह फिल्म स्टार बन गए।

जबलपुर के इस लड़के पर डिस्‍कोथेक में पड़ी किसी की नजर,पहले बना सुपरमॉडल फिर एक्‍टर

2001 में आई थी पहली फिल्म

अर्जुन रामपाल की पहली फ़िल्म मोक्ष थी जो 2001 में रिलीज हुई। इसे अशोक मेहता ने निर्देशित किया था। बहरहाल, यह फ़िल्म उनकी दूसरी फ़िल्म प्यार, इश्क़ और मोहब्बत के बाद जारी की गई थी, जिसमें उन्होंने सुनील शेट्टी और आफ़ताब शिवदासानी के साथ काम किया था। हालांकि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखाया, पर आलोचकों ने दोनों ही फ़िल्मों में उनके अभिनय की सराहना की। 2002 में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी से फ़ेस ऑफ़ द इयर पुरस्कार जीता।

जबलपुर के इस लड़के पर डिस्‍कोथेक में पड़ी किसी की नजर,पहले बना सुपरमॉडल फिर एक्‍टर

किम शर्मा के भाई हैं अर्जुन

यह बहुत कम लोगों को पता है कि अर्जुन रामपाल एक्ट्रेस किम शर्मा के कजिन ब्रदर हैं। अर्जुन से पहले किम बड़े पर्दे पर नजर आ चुकी थीं।

जबलपुर के इस लड़के पर डिस्‍कोथेक में पड़ी किसी की नजर,पहले बना सुपरमॉडल फिर एक्‍टर

पत्नी हैं पूर्व मिस इंडिया

अर्जुन रामपाल ने पूर्व मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की और उनकी दो बेटियां, माहिका, 17 जनवरी 2002 को और माइरा जून 2005 में पैदा हुईं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk