-रेड ईगल के दीपावली मेला का सभी ने लिया आनंद

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: सेना के रेड ईगल डिविजन की ओर से रविवार को ओल्ड कैंट स्थित जोगिंदर सिंह स्टेडियम में दीपावली मेला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मेजर जनरल अनिल द्विवेदी और ब्रिगेडियर विजय मेहता डिप्टी जीओसी रेड ईगल डिवीजन ने की। सेना के जवानों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाने के साथ ही अद्भुत साहस का परिचय दिया। इस दौरान हॉर्स शो का आयोजन किया गया, जो मेन अट्रैक्शन रहा। सेना के टोरनेडोज ने मोटर साइकिल डिस्प्ले किया। पांच मोटर साइकिल पर 24 जवानों ने सवार होकर तिरंगा लहराया। इसका नेतृत्व कैप्टन धीरज सिंह तंवर ने किया। आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया, जिसका आनंद सभी ने लिया। सेना के टोरनेडो ने एक मोटर साइकिल पर 58 जवानों के साथ 20 व‌र्ल्ड रिकार्ड बनाए हैं। सेना के अधिकारियों व कर्मचारियों की फैमिली के साथ ही सिविलियन ने भी दीपावली मेला का आनंद लिया।