- गुलरिहा एरिया के कोइलहिया में हुई घटना

- रिश्तेदार के घर लौट रहा था आर्मी जवान लक्ष्मण

GORAKHPUR: गुलरिहा एरिया के मंगलपुर, कोइलहिया में संदिग्ध हाल में युवक को गोली लग गई। वह अपने रिश्तेदार आर्मी जवान के साथ घर लौट रहा था। घटना संडे नाइट करीब क्क् बजे हुई। आर्मी जवान ने अपने रिश्तेदार को मेडिकल कालेज पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी। जवान ने पुरानी रंजिश में हमले का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आर्मी जवान को लेने गया था मौसेरा भाई अखिलेश

महराजगंज जिले के पनियरा एरिया के मौलागंज का लक्ष्मण जम्मू में तैनात है। संडे नाइट नौ बजे वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जवान का मौसेरा भाई बैदा निवासी अखिलेश बाइक से उसे लेने गया। स्टेशन पर खाना खाकर दोनों गांव को निकले। गुलरिहा एरिया के महराजगंज चौराहे से कोइलहिया की तरफ बढ़े। तभी हेलमेट लगाए दो युवकों ने गोली चला दी। हमले में पीछे बैठे अखिलेश के पैर में गोली लगी। आर्मी जवान ने अखिलेश को मेडिकल कालेज पहुंचाया। पुलिस को बताया कि उस पर हमला करने के लिए गोली चली। लेकिन बदमाशों ने गलतफहमी में मौसेरे भाई को दाग दिया।

बालू ठेके को लेकर हुआ था मर्डर

लक्ष्मण के भाई कन्हैया का ख्00भ् में मर्डर हो चुका है। अकटहवा और पनियरा क्षेत्र में बालू खनन को लेकर विवाद में दूसरे गुट ने कन्हैया की हत्या कर दी थी। इस मामले में पनियरा एरिया के पिपरा निवासी सतीश सिंह का नाम सामने आया। आर्मी जवान लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने हमला किया। संयोग से वह बाइक चला रहा था। इसलिए अखिलेश निशाना बन गया। पुलिस ने मामले में संदेह जताया। बदमाशों को कैसे पता लगा कि लक्ष्मण घर लौट रहा है। आखिरकार एक ही गोली क्यों दागी सहित कई सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।

आर्मी जवान की सूचना पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। हमले के आरोपी की तलाश की जा रही है।

जयव‌र्द्धन सिंह, एसओ गुलरिहा