- मंडे को जेआरसी के भीम सिंह स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के नौजवान परखेंगे दम

BAREILLY:

जाट रेजीमेंट सेंटर के भीम सिंह स्टेडियम में मंडे को आर्मी की रिलेशनशिप भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती के पहले दिन उत्तर प्रदेश के युवाओं को देश सेवा में शामिल होने का मौका मिलेगा। जाट रेजीमेंट सेंटर के अधिकारियों के मुताबिक भर्ती को यूनिट हेडक्वार्टर कोटा के अंतर्गत किया जाएगा। चार दिनों तक आयोजित होने वाली भर्ती में हजारों युवा भाग लेंगे। सुबह 4 बजे आयोजित होने वाली भर्ती में शामिल होने के लिए संडे देर शाम से ही बस अड्डों एवं रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।

यह रहेगी भतर्ी प्रक्रिया

सेना के अधिकारियों के मुताबिक सुबह 4 बजे से ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को टोकन भरतौल फायरिंग रेंज पर बांटे जाएंगे। यहां उनकी प्री हाइट एवं वेट टेस्ट होगा। जिसके बाद जेआरसी कैंपस में स्थित भीम सिंह स्टेडियम में रनिंग होगी। पास आउट अभ्यर्थियों को बीम, पुशअप, हाइट, वेट, बैलेंस एवं प्री डॉक्युमेंटेशन के बाद प्री मेडिकल टेस्ट होगा। अनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश की रिलेशनशिप भर्ती में करीब 2 हजार युवकों के शामिल होने की संभावना है। भर्ती ग्राउंड में देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं।