-महिला पर बलिया थाना में लड़की को बहला

-फुसलाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराने का दर्ज है आरोप

PATNA/ BEGUSARAI : बखरी थाना के सलौना स्टेशन से पुलिस ने मानव तस्करी में संलिप्तत महिला आरोपी को अरेस्ट किया है। अरेस्ट महिला बलिया थाना क्षेत्र स्थित रेडलाइट एरिया निवासी शंकर खलीफा की पुत्री रानी देवी बताई गई हैं। बखरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि महिला पर बलिया थाना में एक लड़की को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती देह व्यापार कराने का आरोप दर्ज है। बताते चलें कि उक्त लड़की कुछ दिनों पूर्व देह व्यापार माफियाओं के चंगुल से किसी तरह बचकर बलिया से बखरी पहुंची थी। तब लड़की के बयान पर बलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ज्ञात हो कि एक माह पूर्व मोतिहारी से भगाई गई लड़की को बखरी लाया गया। जहां देह व्यापार करानेवाले गिरोह ने लड़की को बलिया स्थित चकलाघर में बेच दिया। बाद में लड़की वहां से भागकर बखरी पहुंची थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की थी।