सिविल लाइंस थाने में होटल मालिक व उसके साथियों के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आस्ट्रेलिया की महिला से अभद्रता व छेड़खानी करने वाले दो वेटरों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है। महिला द्वारा दी गई तहरीर में होटल मालिक पर साथियों संग मारपीट व सोने की बाली और जंजीर छीनने के आरोप हैं।

31 दिसंबर का है मामला

पुलिस को दी तहरीर में आस्ट्रेलिया के फारेस्ट हिल मेलबर्न की महिला ने बताया था कि 31 दिसंबर की रात सिविल लाइंस के स्ट्रेची रोड स्थित चिली लाउंज होटल गई थी। साथ में दोस्त वैभव शंकर शुक्ला, आश्रय वासुदेव और शुभम भी थे। वहां होटल मालिक सौरभ श्रीवास्तव ने शराब के नशे में बदसलूकी की। विरोध पर पिटाई की। साथ आए तीनों दोस्तों को भी पीटा और सोने की बाली व जंजीर छीन लिए। महिला मूल रूप से काला डांडा, हिम्मतगंज की रहने वाली है। उसकी शादी आस्ट्रेलिया में हुई है। जांच में जुटी पुलिस ने गुरुवार को होटल के वेटर कृष्ण कुमार यादव पुत्र रामराज यादव निवासी उग्रसेनपुर पिडरौना थाना फूलपुर व धीरज कुमार पुत्र स्व। लक्ष्मीकांत निवासी करछना को गिरफ्तार किया है।