कानपुर। अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। पहाड़ों से घिरे अरुणाचल प्रदेश का अर्थ है कि उगते सूरज की भूमि। यह राज्य भूटान, तिब्बत, म्यांमार (बर्मा) जैसो देशों से घिरा है।  इसके अलावा यह भारतीय राज्यों में नागालैंड और असम से घिरा है।

अरुणाचल का उल्लेख कल्कि पुराण तथा महाभारत में मिलता

1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने से पहले यह पूर्वोत्तर सीमांत एजेंसी कहा जाता था। अरुणाचल 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्य बना था। अरुणाचल प्रदेश में 16 जिले हैं और इसकी राजधानी ईटानगर है। अरुणाचल का उल्लेख कल्कि पुराण तथा महाभारत में मिलता है।

आज ही बने थे दो राज्य अरुणाचल और मिजोरम,इसमे एक बना देश का दूसरा सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा राज्य

अरुणाचल प्रदेश की सेला झील काफी ज्यादा खूबसूरत है

अरुणाचल प्रदेश राज्य भी बेहद खूबसूरत है। यहां पर कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। सेला झील काफी ज्यादा खूबसूरत और चर्चित है। यहां तवांग, दिरांग, बोमडिला, टीपी, ईटानगर, मालिनीथान, लीकाबाली, पासीघाट, भीष्मकनगर, परशुराम कुंड और खोंसा जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं।

इन देशों व भारतीय राज्यों से घिरा है मिजोरम राज्य

मिजोरम देश का एक पर्वतीय प्रदेश है। मिजोरम राज्य भी म्यांमार (बर्मा) और बांग्लादेश जैसे देशों से घिरा है।  इसके अलावा यह त्रिपुरा, असम और मणिपुर जैसे भारतीय राज्यों से घिरा है।  इसके राज्य के उत्तर-मध्य भाग में राजधानी आइजोल है।

आज ही बने थे दो राज्य अरुणाचल और मिजोरम,इसमे एक बना देश का दूसरा सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा राज्य

राज्य बनने से पहले असम का लुशाई हिल्स जिला था मिजोरम

1972 से पहले मिजोरम असम का एक लुशाई हिल्स जिला था। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू हुआ इसके बाद मिजोरम केंद्रशासित प्रदेश बन गया। भारत सरकार और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच 1986 में हुए ऐतिहासिक समझौते हुए थे।

मिजोरम में प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ शिक्षा में भी काफी आगे

ऐतिहासिक समझौते से 20 फरवरी, 1987 को मिजाेरम पूर्ण राज्य घोषित हुआ था। मिजोरम में प्राकृतिक सौंदर्य काफी ज्यादा है। वानतांग वाटरफाल यहां सबसे ऊंचा और बेहद खूबसूरत वाटरफाल है। इसके अलावा यह शिक्षा के क्षेत्र में केरल के बाद दूसरा सबसे पढ़ा-लिखा राज्य बन गया है।

जब किरण रिजिजू की बेटी बोली पापा बॉस से कहिए बेटी के स्कूल जाना है... माफ कर देंगे, देखें वीडियो

National News inextlive from India News Desk