-करीबी और जानकारों ने एके जैन के परिवार को दी बधाई

-भाई और मां और बच्चों ने भी एके जैन से बातचीत की

Meerut: उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया (डीजीपी) बनने से डॉ। अरविंद कुमार जैन के परिवार में खुशी की लहर है। परिवार को शहर के लोगों ने बधाई दी, तो मां और बड़े भाई ने एके जैन से बातचीत कर आशीर्वाद दिया। डीजीपी जैन का परिवार मेरठ में रहता है। उनकी बेटी न्यूयॉर्क में रहती है और बेटा गुड़गांव में फाइनेंस कंपनी में अफसर है।

वेस्ट यूपी से वाफिक हैं

मूल रूप से मेरठ जोन के सहारनपुर मालीगेट निवासी अरविंद कुमार जैन के पिता जसवंत जैन ने क्97म् में मेरठ के सिविल लाइन में मकान बना लिया था। अपनी पीढ़ी के परिजनों में अरविंद जैन सबसे छोटे हैं। सबसे बड़ी बहन मंजू गर्ग नोएडा में रहती हैं। वहीं बड़े भाई अरुण कुमार जैन मेरठ में परिवार और मां मदनश्री के साथ रहते हैं। अरविंद जैन क्979 के आईपीएस अफसर हैं। उनकी पहली तैनाती भी मेरठ में एएसपी पद पर रही।

ऋषिकेश में जन्म

सूबे में विभिन्न पदों पर तैनाती के बाद उनको ख्009 में एडीजी कानून व्यवस्था के महत्वपूर्ण पद पर बैठाया गया। एडीजी रेलवे और डीजीपी ट्रेनिंग का कार्यभार भी उनके जिम्मे रहा। बड़े भाई और मां ने बताया कि अरविंद के पिता जसवंत जैन लोक निर्माण विभाग में अधीक्षण अभियंता थे। ऋषिकेश में उनकी तैनाती के दौरान अरविंद कुमार का जन्म हुआ था। परिजनों ने बताया कि जहां-जहां पिता की तैनाती रही, वहीं एके जैन की पढ़ाई हुई।

आ रहे बधाई संदेश

अरविंद की पत्‍‌नी गीतिका जैन उनके साथ रहती हैं। बड़ा बेटा प्रांजल जैन गुडगांव में फाइनेंस कंपनी में अफसर है। बेटी सुनैना जैन न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही है। शनिवार को अरविंद जैन के डीजीपी बनने पर मां मदनश्री और भाई अरुण जैन तथा उनकी पत्‍‌नी और बच्चों ने फोन पर बधाई दी। शहर के प्रमुख लोगों ने भी उनको बधाई संदेश भेजे हैं। कई आला अफसरों ने भी एके जैन के परिजनों से मिलकर बधाई दी है।

क्98ख् में शिफ्ट हुआ परिवार

पिता जसवंत राय जैन आगरा से सेवानिवृत हुए थे। तब अरविंद कुमार और अरुण कुमार दोनों के परिवार मेरठ के सिविल लाइन में आकर रहने लगे थे।