-37 घंटों में मात्र 38 मिनट 30 सेकंड का ब्रेक

-छह दिन पांच रात चलेगा मैराथन लेक्चर

-अरविंद मिश्रा के हौसले हो रहे हैं बुलंद

DEHRADUN: ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में अरविंद मिश्रा का मैराथन लेक्चर सेकंड डे भी जारी रहा। नया विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए अरविंद मिश्रा को छह दिन और पांच रात बिना रुके लेक्चर देना होगा। एक मार्च की सुबह छह बजे से मैराथन लेक्चर दे रहे अरविंद के हौसले अभी भी बुलंद हैं।

चेहरे पर नहीं शिकन

दो दिनों से लगातार लेक्चर देने के बाद भी उनके चेहरे पर थकान की बजाए व‌र्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का जोश देखा जा सकता है। गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉर्ड की शर्तो के अनुसार वे प्रति घंटा पांच मिनट का ब्रेक ले सकते हैं। इसके अलावा वे अपने व्याख्यान में दो वाक्यों के बीच फ्0 सेकंड से अधिक का विराम या पॉज नहीं ले सकते हैं।

कई हिस्सों में बांट कर लिया विराम

अरविंद ने फ्7 घंटों के दौरान दैनिक क्रिया, भोजन आदि के लिए मात्र फ्8 मिनट फ्0 सेकेंड का ही ब्रेक लिया है। यह ब्रेक उन्होंने कई हिस्सों में बांट कर लिया है .इस आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय में काफी उत्साह का माहौल है। संडे को छुट्टी होने के बावजूद टीचर्स और स्टूडेंट्स कॉलेज पहुंचे। मैराथन लेक्चर की रिकॉर्डिग भी की जा रही है।