- AAP की ओर से बड़ी LED screen पर शपथ ग्रहण समारोह का live telecast दिखाने की रही व्यवस्था

VARANASI:

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली। दिल्ली के रामलीला मैदान हुए समारोह में हजारों की संख्या में लोग शामिल तो हुए ही। साथ ही बनारसी भी इस नजारे के गवाह बने। दरअसल, आम आदमी पार्टी की ओर से प्रहलाद घाट स्थित विनोद मार्केट में शपथ ग्रहण समारोह के सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गयी थी। हजारों की संख्या में लोगों ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर अरविंद केजरीवाल व उनकी टीम को दिल्ली की सत्ता पर काबिज होते देखा। कार्यक्रम का संयोजन आप दक्षिणी के संयोजक राकेश पाण्डेय ने किया। आम आदमी पार्टी के वाराणसी मीडिया प्रभारी रामानंद राय ने कहा कि आज एक आदमी ने दिल्ली की बागडोर संभाली है। भारतीय राजनीति में एक नये युग का सूत्रपात हुआ है। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रभा शंकर मेहता, विनोद जायसवाल, मुकेश सिंह, रौशन कुमार, सौरभ यादव आदि लोग शामिल थे। इसी क्रम में शास्त्री घाट पर आप कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में प्रो। राकेश सिन्हा, प्रो। सोमनाथ त्रिपाठी, पुरुषोत्तम पटेल आदि लोग शमिल हुए।