आर्य कन्या डिग्री कालेज के 43वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन का आयोजन allahabad@inext.co.in ALLAHABAD: आर्य कन्या डिग्री कालेज के 43वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन का उद्घाटन केपी सिंह सेना नायक पीएसी द्वारा किया गया। कालेज शाषी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कालेज का वार्षिकोत्सव उसका जन्मदिन होता है। दूसरे दिन का पहला कार्यक्रम क्विज प्रतियोगिता रहा। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छह महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। केपी सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि संसाधन न होते हुए भी हम भारतीय हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। इसमें हमारी भारतीय संस्कृति की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा ईमानदारी, सच्चाई, निडरता, सहिष्णुता हमारी संस्कृति की खूबी है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि कोई अच्छा काम कर रहा है तो हमें उसकी प्रशंसा करनी चाहिये। हमें अच्छे को अच्छा और बुरे को बुरा कहना सीखना होगा। कहा कि आधुनिकता को अपनाना होगा। पश्चिमी सभ्यता की सकारात्मक बातों को हमें अंगीकृत करना चाहिये। फूलों की बेल से सजी रंगोली क्विज इवेंट में आर्य कन्या डिग्री कालेज की हर्षिता मिश्र, शिखा मिश्र एवं सुषमा की टीम प्रथम रही। वहीं सीएमपी द्वितीय तथा ईश्वर शरण डिग्री कालेज की टीम तृतीय स्थान पर रही। ईसीसी कॉलेज को सान्त्वना पुरस्कार से संतोष करना पड़ा। रंगोली प्रतियोगिता की थीम फूलों की बेल रखी गयी थी। रंगकला प्रतियोगिता का थीम कुम्भ मेला था।