आर्य कन्या इंटर कॉलेज में नोडल स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

मेधावियों ने मॉडल प्रोजेक्ट के जरिए वैज्ञानिक सोच का किया प्रदर्शन

ALLAHABAD: आज के समय में समस्याओं से बचने में विज्ञान मददगार साबित हो रहा है। शनिवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में नोडल स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। विषय 'सतत विकास के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार' था। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल व प्रोजेक्ट तैयार किया और उसका प्रजेंटेशन दिया।

दो वर्गो में प्रतियोगिता

आयोजन दो वर्गो में किया गया। प्रथम वर्ग में जूनियर सेक्शन के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। कुल 65 बच्चों ने 13 प्रोजेक्ट तैयार किया। सीनियर वर्ग में 90 बच्चों द्वारा 23 प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। जूनियर वर्ग में किदवई मेमोरियल ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज की अजरा नाज, फलक इम्तियाज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रियांशी गुप्ता, राधा रमण इंटर कॉलेज की खुशी यादव, विद्यावती दरबारी इंटर कॉलेज की कोमल सिंह, महिला उद्योग म.इ। कॉलेज की नेदा बानो, खालसा ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज की तान्या सोनकर का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिवानी केसरवानी, श्रेष्ठता श्रीवास्तव, दौलत हुसैन इंटर कालेज की जेहान हसीब, राधा रमण इंटर कालेज की आरती यादव, महिला उद्योग मंदिर की फातिमा जहरा, गुरु तेग बहादुर खालसा इंटर कॉलेज की साक्षी तिवारी, रमा देवी बालिका इंटर कॉलेज की आरशी आसिफ और अलहमरा फारूकी ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज की सुहानी राय का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।