-पोषण स्तर को सुधारने के लिए आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम के साथ अधिकारी भी होंगे सम्मानित

बच्चों और महिलाओं की सेहत के साथ पोषण के स्तर को सुधारने में अहम भूमिका अदा करने वाली आशा वर्कर, आंगनबाड़ी और एएनएम को सम्मान मिलने वाला है। प्रदेश सरकार ने पोषण के स्तर में सुधार करने वालों का मनोबल बढ़ाने के लिए छह माह तक बेहतरीन कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को पुरस्कृत कर सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसमें आशा, एएनएम के साथ डीएम तक शामिल होंगे। इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश पोषण मिशन की महानिदेशक मोनिका एस। गर्ग ने प्रदेश के सभी जिला कार्यक्त्रम अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दिशा निर्देश जारी कर दिया है।

कौन कौन होगा सम्मानित

महानिदेशक के मुताबिक पोषण के स्तर में सुधार लाने वाले प्रदेश के सात जिला कार्यक्रम अधिकारी, 15 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 50 मुख्य सेविकाओं, 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 10 टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से अधिकारियों और कर्मचारियों में कार्य के प्रति समर्पण बढ़ेगा। इसकी जानकारी जिले की बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जा रही है।

मंजू वर्मा, जिला कार्यक्त्रम अधिकारी, वाराणसी