- इस बार प्याज के बहाने ट्वीट किया

PATNA(16 Oct):

बीजेपी के स्टार नेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों बीजेपी को घेरने के लिए ही मशहूर हैं। अब जब दूसरे चरण का चुनाव हो रहा है तो ठीक उसी दिन शुक्रवार को उन्होंने अपनी ही पार्टी को घेर लिया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा कि दाल का रेट ख्00 रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा हो गया है। प्याज की मंहगाई भी आम लोगों को रुला रही है। इस पर केंद्र सरकार को रोक लगानी चाहिए। अटल बिहारी वाजपेयी के समय भी प्याज का रेट म्0 रुपए हुआ था, जिसको लेकर लोगों में आक्रोश था।

बीजेपी की आलोचना में आगे और नीतीश तारीफ में आगे

शत्रुघ्न सिन्हा अपने संसदीय क्षेत्र में कब रहते हैं इसको लेकर कई सवाल उठते रहे हैं। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का नाम होते हुए भी चुनाव प्रचार में भी वे नहीं दिख रहे हैं। हां पीएम नरेन्द्र मोदी की पहली परिवर्तन रैली जब मुजफ्फरपुर में हुई थी तब शत्रुघ्न सिन्हा को बीजेपी ने तरजीह नहीं दी थी। तब नाराज होकर शत्रुघ्न सिन्हा नीतीश कुमार से मिलने जा पहुंचे थे। इसके बाद नीतीश कुमार ने भी शत्रुघ्न सिन्हा की तारीफ की थी और कहा था कि बिहारी बाबू पर बिहार को नाज है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने तो उन्हें जेडीयू में आने का आमंत्रण तक दे डाला था।