कानपुर। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 18वें एशियन गेम्स में भारत जबरदस्त प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रहा है। अंकिता रविन्द्रकृष्ण रैना ने टेनिस के वीमेन सिंगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। इसी तरह भारत के पास अब 16 पदक हो गए हैं। टेनिस के इस विमेन कैटगरी में चीन की एक खिलाड़ी अंकिता को हराकर फाइनल में पहुंची हैं। बता दें कि अंकिता मूल रूप से अहमदाबाद की रहने वाली हैं और इनकी उम्र सिर्फ 25 साल है। इनके कोच अंकिता भांबरी हैं। खास बात यह है कि अंकिता रविन्द्रकृष्ण रैना चार साल की उम्र से ही टेनिस खेल रही हैं। 

अब तक इन्हें मिल चुका पदक

गोल्ड

रेसलिंग- 1. बजरंग पुनिया

           2. विनेश फोगाट (महिला)

शूटिंग-  3. सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल)

          4. राही जीवन सर्नोबत (25 मीटर पिस्टल महिला)   

 

सिल्वर

शूटिंग-   5. दीपक कुमार (10 मीटर एयर रायफल)

          6. लक्ष्य (ट्रैप मेन)

          7. संजीव राजपूत  (50 मीटर रायफल 3 पोजीशन्स पुरुष)

कांस्य

शूटिंग-    8. अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार (10 मीटर एयर रायफल की मिक्स्ड टीम)

         9. अभिषेक वर्मा (10 मीटर एयर पिस्टल)

         10. सेपकटाकरा की टीम     

रेसलिंग-  11. दिव्या काकरण (महिला 68 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल)

वुशु-  12.  रोशिबिना देवी नवरम ( वीमेन सांडा-60 किलोग्राम)

     13. संदीप कुमार (पुरुष सांडा- 56 किलोग्राम)

     14.  नरेंद्र ग्रेवाल ( पुरुष सांडा- 65 किलोग्राम)

     15. सूर्यभानू प्रताप सिंह (पुरुष सांडा- 60 किलोग्राम)

टेनिस- 16. अंकिता रविन्द्रकृष्ण रैना (टेनिस वीमेन सिंगल)

एशियन गेम्स में एयरफोर्स का जलवा, भारत को दिलाए दो पदक

CWG 2018 : भारत को 17वां गोल्ड मेडल दिलाने वाले बजरंग पुनिया का धोनी कनेक्शन