कानपुर। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 18वें एशियन गेम्स में भारतीयों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय खिलाड़ी एक के बाद एक मेडल अपने नाम करते जा रहे हैं। एशियन गेम्स में टेनिस के पुरुष डबल्स स्पर्धा में रोहन मनचंदा बोपाना और दिविज शरण ने जबरदस्त प्रदर्शन कर एक गोल्ड जीत लिया है। ये मेडल दोनों ने कजाखस्तान के खिलाड़ियों को 2-0 से हराकर अपने नाम किया है। बता दें कि रोहन मूल रूप से बंगलुरु के रहने वाले हैं, जबकि दिविज का घर दिल्ली में है। एशियन गेम्स में इस जीत के बाद भारत के पास छह गोल्ड हो गए हैं।

शूटिंग में भारत को कांस्य
इसके अलावा शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में हीना सिद्धू ने कांस्य पर निशाना साधा है। इस मुकाबले में चीन की खिलाड़ी को गोल्ड, जबकि कोरिया की खिलाड़ी को सिल्वर मिला है। इस स्पर्धा में हीना का स्कोर 219.2  रहा। इस मेडल को मिलाकर भारत के पास अब कुल 23 पदक हो चुके हैं। बता दें कि हीना मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली हैं और इन्होंने निशानेबाजी की शुरुआत 2006 में की थी। 2014 में भारत सरकार ने हीना को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था।   

अब तक इन्हें मिल चुका पदक



गोल्ड

रेसलिंग-
1. बजरंग पुनिया
           2. विनेश फोगाट (महिला)

शूटिंग-  3. सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल)
          4. राही जीवन सर्नोबत (25 मीटर पिस्टल महिला)
        
रोइंग (नौकायन)-
5. पुरुष की टीम (क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा)

टेनिस- 6. मनचंदा बोपाना और दिविज शरण (पुरुष डबल्स)
 
सिल्वर

शूटिंग-  
   7. दीपक कुमार (10 मीटर एयर रायफल)
          8. लक्ष्य (ट्रैप मेन)
          9. संजीव राजपूत  (50 मीटर रायफल 3 पोजीशन्स पुरुष)
          10. शार्दुल विहान  (डबल ट्रैप मेन)
कांस्य

शूटिंग-  
  11. अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार (10 मीटर एयर रायफल की मिक्स्ड टीम)
         12. अभिषेक वर्मा (10 मीटर एयर पिस्टल)
         13. सेपकटाकरा की टीम
         14. हीना सिद्धू ( 10 मीटर एयर पिस्टल महिला)     

रेसलिंग-  15. दिव्या काकरण (महिला 68 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल)

वुशु-  16.  रोशिबिना देवी नवरम ( वीमेन सांडा-60 किलोग्राम)
     17. संदीप कुमार (पुरुष सांडा- 56 किलोग्राम)
     18.  नरेंद्र ग्रेवाल ( पुरुष सांडा- 65 किलोग्राम)
     19. सूर्यभानू प्रताप सिंह (पुरुष सांडा- 60 किलोग्राम)
टेनिस- 20. अंकिता रविन्द्रकृष्ण रैना (टेनिस वीमेन सिंगल)
      21. कबड्डी की टीम (पुरुष)

रोइंग-
22.  भगवान सिंह और रोहित (लाइटवेट डबल स्कल्स)
     23. दुष्यंत (लाइटवेट सिंगल स्कल्स)

एशियन गेम्स में भारत के रोइंग टीम को गोल्ड, भारत के पास अब 21 पदक

एशियन गेम्स में भारत के कबड्डी टीम को कांस्य, भारत को मिला 18वां मेडल