पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू

PRATAPGARH जेठवारा थाना क्षेत्र के भावनपुर गांव में गुरुवार की रात पंचायत चुनाव को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और हवाई फाय¨रग भी हुई। सूचना मिलते ही जेठवारा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

गोपालगंज का है मामला

जेठवारा थाना क्षेत्र के गोपालगंज गांव निवासी मो। जमा व मो। जर्रार प्रधान पद के प्रत्याशी है गुरुवार की देर रात करीब 10.30 मतदान की बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लाठी डंडे निकल पड़े और मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। दहशत फैलाने के लिए फाय¨रग भी की गई।

कई लोगों को आई चोट

फाय¨रग की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। मारपीट में वसी•ामा पुत्र मुश्ताक अहमद, सरफऱाज पुत्र मो.अफ्फान, मो। सलमान पुत्र मो। अल्ताफ घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि मतदान के दिन से ही दोनों पक्षों में गर्मा गर्मी चल रही थी अंतत: गुरुवार को भिड़ ही गए। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष जेठवारा सूर्यबली यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों पक्ष शांत हो चुके थे।

15 लोगों के खिलाफ तहरीर

घटना में एक पक्ष ने छह तथा दूसरे पक्ष ने नौ लोगों पर मुक़दमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना स्थल से एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है जबकि बाकी लोगों की तलाश कर रही है। सभी आरोपी घर से फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने गांव में मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। इस घटना से दोनों पक्षों में आक्रोश की चिंगारी सुलग रही है। ग्रामीणों की मानें तो पुलिस तनिक ढीली हुई तो गांव में इन दोनों पक्षों के बीच बड़ा बवाल हो सकता है।