-फूलपुर चुनाव में बनाए जाएंगे चालीस मॉडल बूथ
-प्रशासन से मांगी गई सूची, दी जाएंगी विभिन्न सुविधाएं
ALLAHABAD: 11 मार्च को होने वाले फूलपुर लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के लिए स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाई जाएगी। यह सुविधा उन्हें पांच विधानसभाओं के चालीस बूथ पर मिलेगी। आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने फूलपुर लोकसभा के 40 बूथों को मॉडल बूथ बनाने का फैसला किया है। इनमें एंट्री पर रेड कारपेट बिछाने के साथ तमाम कई सुविधाएं मतदाताओं का मुहैया कराई जाएंगी।
क्या-क्या रहेगा खास
-रेड कारपेट पर चलकर बूथ तक पहुंचेंगे वोटर।
-पहली बार वोट डालने पहुंचे यूथ क्लिक करवा सकेंगे फोटो।
-इसके लिए बूथों पर कैमरामैन तैनात किए जाएंगे।
-एंट्री गेट को गुब्बारों से सजाया जाएगा।
-बूथ पर ही सेल्फी प्वॉइंट भी रहेगा।
-बूथ पर वोट हेल्प टेबल के साथ दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी।
-पीने के लिए शुद्ध पेयजल ही मौजूद होगा।
मांगी गई है लिस्ट
फूलपुर क्षेत्र में वैसे तो पांच विधानसभाएं हैं, लेकिन मॉडल बूथ शहर पश्चिमी और उत्तरी में बनाए जाने हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से लिस्ट मांगी गई है। इस लिस्ट में से मॉडल बूथों का चयन किया जाएगा। बूथ पर वोट हेल्प टेबल के साथ दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की जाएगी। पीने के लिए शुद्ध पेयजल ही मौजूद होगा। वोटर्स को इसके अलावा अन्य सुविधाओं को दिए जाने का भी विचार किया जा रहा है।
एक नजर में संसदीय क्षेत्र
-कुल मतदान केंद्र 838
-कुल मतदेय स्थल 2154
-कुल मतदाता लगभग 19.5 लाख
-कुल आबादी लगभग 30 लाख
-कुल विधानसभा क्षेत्र 05
मॉडल बूथ बनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों से बूथों की लिस्ट मांगी गई है। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि किस बूथ को मॉडल बनाया जाना है।
-केके बाजपेई, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी