PATNA : देव गुरु वृहस्पति की चाल बदल रही है। वह मंगलवार की सुबह कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे जो शिक्षा और व्यापार में बड़ा बदलाव लाएगा। क्फ् माह बाद हो रहे इस ग्रह परिवर्तन को काफी शुभ फलदायक बताते हुए ज्योतिष विद्वानों का कहना है कि इससे देश की स्थित विश्व में काफी मजबूत होगी और भ्रष्टाचार के मामले पर अंकुश लगेगा। ज्योतिष विद्वानों के मुताबिक इस परिवर्तन का हर व्यक्ति पर शुभ फल प्राप्त होगा।

 

- शिक्षा और स्टूडेंटस के लिए अहम

पटना के प्रमुख ज्योतिष विद्वान दैवज्ञ श्रीपति त्रिपाठी का कहना है कि गुरु शिक्षा और ईमानदारी के कारक हैं। इनके प्रभाव से शिक्षा, व्यापार तो बेहतर होता ही है साथ ही साथ भ्रष्टाचार पर भी काफी हद तक अंकुश लगता है। ग्रह परिवर्तन से आने वाले दिनों में व्यापार और शिक्षा जगत में बड़ा परिवर्तन होगा।

 

- सुबह बदलेगी चाल

ज्योतिष विद्वानों के मुताबिक गुरु मंगलवार की सुबह म्.भ्ब् बजे कन्या राशि से तुला में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में वह क्क् अक्टूबर ख्0क्8 तक रहेंगे। वह क्क् अगस्त ख्0क्म् को कन्या राशि में प्रवेश किए थे। वृहस्पति किसी भी राशि में क्फ् माह तक रहते हैं। इस राशि परिवर्तन से व्यापार में बूम होगी। देश की अर्थ व्यवस्था भी गति पकड़ेगी। शिक्षा जगत में विशेष परिवर्तन होगा। विदेशों में भारत की शाख बढेगी, लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में सामंजस्य बना रहेगा।

 

- कई राशि पर दिखेगा बड़ा परिवर्तन

मौजूदा समय में मिथुन तुला और कुंभ राशि प्रभावित चल रही थी। राशि परिवर्तन से इन राशि के जातकों के दिन फिरेंगे। तुला राशि पर मध्यम प्रभाव रहेगा। कर्क, वृश्चिक, मीन राशि के जातकों पर यह परिवर्तन नकारात्मक प्रभाव डालेगा। शेष सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

 

- आप भी जानरिए, अपने राशि पर प्रभाव

मेष - उद्योग और व्यापार में विशेष सफलता मिलने का योग बन रहा है।

वृष - रोग और शत्रु से सावधान रहने की जरुरत है, गुरु की उपासना हितकर होगी।

मिथुन - भाग्य उन्नति धनलाभ और सुख में वृद्धि

कर्क - मानसिक क्लेश बढ़ेगा, व्यवसाय में अस्थिरता रहेग। सावधानी से काम करें लाभ होगा।

सिंह - स्थान परिवर्तन से धन का व्यय होगा, धन संचय पर जोर देना हितकर।

कन्या - गुरु के परिवर्तन सये धन का लाभ, धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी।

तुला - दामपत्य सुख में वृद्धि, मनोबल में भी बढ़ोत्तरी होगी।

वृश्चिक - परिश्रम अधिक लाभ कम। गुरु की उपासना से होगा लाभ।

धनु - पदोन्नति व मान सम्मान में वृद्धि होने के बनेंगे योग।

मकर - मांगलिक कार्यो में वृद्धि होगी और बडे़ लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुंभ - मान सम्मान में वृद्धि व भाग्य में उन्नति के योग बनेंगे।

मीन - स्वजनों से विवाद से बचें साथ्ज्ञ ही अपव्यय में अंकुश लगाएं।

 

गुरु का तुला राशि में क्ख् सितंबर ख्0क्7 से प्रवेश हो रहा है। इससे लोगों की जिंदगी में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन आएगा।

इस ज्योतिषीय पारगमन से प्रत्येक व्यक्ति प्रभावित होगा। व्यक्ति की राशि के अनुसर फल का लाभ मिलेगा।

- श्रीपति त्रिपाठी, ज्योतिष विद्वान