ऐसे तो धार्मिक दृष्टि से दान करना हमेशा से पुण्य का काम माना गया है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका सूर्यास्त के समय दान देना आप पर ही भारी पड़ सकती हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोरी होती है।

आइये जानते हैं आखिर क्या हैं वे चीजें, जिनको सूर्यास्त के समय दान नहीं देना चाहिए।

1. दही का संबंध शुक्र से माना गया है। वहीं शुक्र को सुख और वैभव का कारक माना गया है। इसलिए सूर्यास्त के समय इसे किसी को देने से सुख और वैभव में कमी आ जाती है।

शाम को भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान,वर्ना रूठ जाएगी किस्मत

2. शाम के समय प्याज-लहसुन देने से बचें, इनका संबंध केतु ग्रह से माना गया है। केतु ग्रह को ऊपरी ताकतों का स्वामी माना गया है। साथ ही इन सबका संबंध जादू-टोना से भी है। इसलिए प्याज-लहसुन देना अच्छा शगुन नहीं माना गया है।

3. शाम के समय लोग घर का मुख्य द्वार खोलकर रखते हैं। दरअसल माना जाता है कि इस समय घर में लक्ष्मीजी का आगमन होता है। ऐसे में धन किसी और को देना लक्ष्मी को विदा करना माना जाता है।

शाम को भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान,वर्ना रूठ जाएगी किस्मत

4. जिनका गुरु बलवान और शुभ है उन्हें गुरुवार के दिन किसी को भी हल्दी नहीं देना चाहिए, खासतौर पर शाम के समय। इस दिन हल्दी देने से गुरु कमजोर होता है, साथ ही धन और वैभव में कमी आती है।

5. पुराणों के अनुसार, दूध का संबंध लक्ष्मी और विष्णु से माना जाता रहा है। यही कारण है कि सांयकाल में इसे किसी को देना अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे बरकत चली जाती है। घर में सुख-शांति के लिए सांयकाल में दूध का दान ना करें। इससे शनिदेव की आप पर कृपा बनी रहेगी।

—ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

 

रविवार को सूर्य को अर्घ्य देने का है खास महत्व, लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

सूर्य देव को जल अर्पण करने के हैं बड़े फायदे, किसी चीज की नहीं रहेगी कमी, जानें विधि