दो दिन पहले हुआ था झगड़ा
शाहपुर के बिछिया स्थित पीएसी कैंपस निवासी हेड कांस्टेबल सतेन्द्र बहादुर सिंह का बेटा आदित्य विक्रम ट्यूजडे मार्निंग अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। एरिया में मनोज टी स्टॉल के पास कुछ युवकों ने उस पर हमला कर  दिया। आदित्य का कहना है कि हमला करने वाले युवक बिछिया रेलवे कॉलोनी निवासी सुशील तिवारी और उसके साथी थे। उन लोगों ने कई हवाई फायरिंग भी की। आदित्य ने अपने ऊपर हुए हमले की सूचना शाहपुर पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। जिसमें सुशील को कुछ लोगों ने पीट दिया था। सुशील अपनी पिटाई के पीछे आदित्य का हाथ मान रहा था। इसी शक के चलते उसने आदित्य पर हमला किया।