ALLAHABAD: सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टाप के सामने स्थित सिद्धेश्वरी गुप्त महापीठ के महंत कुश मुनि स्वरूप पर बम से जानलेवा हमला हुआ। हालांकि इस दौरान वह बाल बाल बच गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी सिद्धार्थ मीणा, सीओ श्रीश्चन्द्र व इंस्पेक्टर शिव मंगल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। महंत ने थाने पर तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

बढ़ाई गई सुरक्षा

रोडवेज के सामने स्थित सिद्धेश्वरी गुप्त महापीठ मंदिर है। इसके महंत कुश मुनि स्वरूप हैं। बुधवार को वह करीब डेढ़ बजे मंदिर के अंदर मौजूद थे। तभी बम जैसा कुछ धमाका हुआ। तो वह बाहर भागकर आ गए। उनका अरोप है कि उन पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया है। मगर गनीमत थी कि वह इस हमले में बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ व सिविल लाइंस पुलिस ने मामले की काफी गहना से जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिव मंगल सिंह का कहना है कि मौके की जांच पड़ताल की गई। मगर बम फटने का कोई निशान नहीं मिला है। महंत ने अपने ऊपर हमले की बात कही है। तहरीर मिली है। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर के आस पास पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।