KANPUR : बिधनू के पास स्वर्णजयंती विहार फेस-भ् में बने शंकराचार्य स्वरूपानंद के आश्रम में फ्राईडे देर रात जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग हुई। आश्रम की सचिव गायत्री देवी ने बताया कि शिवाला में रहने वाले प्रशांत सिंह जादौन शुक्रवार सुबह अपने कुछ साथियों संग आश्रम आया था और जगह खाली करने की धमकी दी थी। रात को आश्रम में सब सो रहे थे तभी प्रशांत समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने आश्रम की बाउंड्री तोड़नी शुरु कर दी। आश्रम के लोगों ने विरोध किया तो उन लोगों ने फायरिंग की साथ ही आश्रम में जमकर तोड़फोड़ की और भाग निकले। रात को सूचना देने के बाद भी पुलिस सुबह पहुंची। आश्रम के स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि प्रशांत समेत 8 लोगों के खिलाफ धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।