- गर्दन में तमंचा सटाकर किया फायर, हालत गंभीर

-इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में युवक भर्ती

KAUSHAMBI (6 June, JNN): चरवा के सिकंदरपुर आइमा के युवक ने पत्नी के मायके से न आने पर खुद को गोली मार ली। युवक ने गर्दन पर तमंचा सटाकर फायर किया था। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। युवक को इलाज के लिए इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चरवा पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

आठ मई से मायके में वाइफ

सिकंदरपुर आइमा निवासी शैलेंद्र कुमार (ख्भ्) पुत्र किशोरीलाल की शादी करारी में हुई है। आठ मई को शैलेंद्र की पत्नी अपने मायके चली गई। शैलेंद्र मायके से पत्नी को बुलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था, लेकिन वह वापस नहीं आ रही थी। शुक्रवार को मोबाइल पर शैलेंद्र ने अपनी पत्नी से बातचीत की, साथ ही धमकी दी कि यदि वह मायके से नहीं आएगी तो वह आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद भी पत्नी ने आने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध शैलेंद्र ने शुक्रवार की शाम को गर्दन पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शैलेंद्र को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद के एसआरएन रेफर कर दिया। शैलेंद्र को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।