-हॉस्पिटल के मेडिसिन वार्ड की है घटना

JAMSHEDPUR: महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल के थर्ड फ्लोर से एक सबर महिला पेशेंट ने छलांग लगा दी। घटना मेडिसिन डिपार्टमेंट में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे घटी। घटना उस वक्त घटी जब हॉस्पिटल में एडमिट सभी पेशेंट को नाश्ता दिया गया था। रुबनी सबर की किस्मत अच्छी थी की वो गीली जमीन और कचरे के ढेर पर जा गिरी, नहीं तो उसकी मौत हो सकती थी। पेशेंट्स ने बताया कि रुबनी सबर जब खिड़की के पास गई तो सभी को लगा वह नाश्ता में दिए गए अंडे के छिलके को खिड़की से बाहर फेंकने गई है, लेकिन उसने खिड़की से छलांग लगा दी। सबर महिला के छलांग लगाते ही वार्ड के अन्य पेशेंट्स ने शोर मचाने लगे। मौके पर सुरक्षा गार्डो को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद सुरक्षा गार्ड घटनास्थल पर पहुंचे, जहां वह तड़प रही थी। उसे फौरन इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने महिला का तत्काल ट्रीटमेंट चालू कर दिया। बरुली को कमर में गंभीर चोट आई है।

चल रहा था ट्रीटमेंट

एमजीएम थाना क्षेत्र के गोबरघुसी गांव निवासी गुरुचरण सबर की फ्भ् वर्षीय पत्नी रुबनी सबर बार-बार बुखार आने की शिकायत को लेकर ख्म् जनवरी को एमजीएम हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंची थी। सबर महिला पेशेंट का हॉस्पिटल के मेडिसिन डिपाटमेंट में ट्रीटमेंट किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह रुबनी सबर का अपने पति गुरुचरण सबर के झगड़ा हुआ था। मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती अन्य पेशेंट्स ने बताया कि पति से अनबन के बाद रुबनी सबर ने शुक्रवार की सुबह करी 7 बजे छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इसपर पति ने उसे ऐसा करने से रोका और काफी समझाया, मगर पति के वार्ड से बाहर जाने पर रुबनी से सुबह नौ बजे दोबारा छलांग लगा दी।

पहले भी हो चुकी है घटना

एमजीएम हॉस्पिटल में पहले भी इस तरह की घटना घट चुकी है। अब तक हॉस्पिटल में अलग-अलग विभागों से कूदकर कई मरीजों ने जान दी है, लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने को लेकर हॉस्पिटल मैनेजमेंट गंभीर नहीं है। अहम बात यह है कि ज्यादातर घटनाएं मेडिसीन डिपाटमेंट से ही हुई हैं।

कब-कब हुईं हैं घटनाएं

- ख् अप्रैल ख्0क्ख् : एमजीएम हॉस्पिटल के मेडिसीन डिपार्टमेंट में भर्ती राजा राव (ख्ख्) ने तीन तल्ला से छलांग लगा दी। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई थी।

- क्0 जनवरी ख्0क्ख् : एमजीएम हॉस्पिटल के मेडिसीन डिपार्टमेंट में भर्ती बागबेड़ा स्थित गांधीनगर निवासी राम कुमार मंडल ने चौथे तल्ला से छलांग लगा दी थी। इसके बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, हालांकि उसे बचाया जा सका था।

- ख्फ् मार्च ख्008 : एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती काशीडीह निवासी देबू राय ने मेडिसीन डिपाटमेंट के चौथे तल्ला से कूदकर जान दे दी। वह कैंसर से पीडि़त था।