-जिला महिला अस्पताल बायोमेट्रीक

-एसआईसी, लेबर रूम, मैट्रन ऑफिस में लगाई जारी रही बायोमेट्रीक मशीन

GORAKHPUR: जिला महिला अस्पताल में अब डॉक्टर्स हो या हेल्थ एंप्लाइज के आने व जाने में बहानेबाजी नहीं चलेगी। उन्हें बायोमेट्रिक अटेंडेंश से होकर गुजरना होगा। वे कितने बजे आ रहे हैं और कब जा रहे हैं। सब रिकार्ड बायोमेट्रिक में कैद रहेगा। यह मशीन एसआइ्रसी ऑफिस, लेबर रूम और मैट्रन ऑफिस में लगाई जा रही है।

जिला महिला अस्पताल में कुल 152 हेल्थ एंप्लाइज कार्यरत हैं, जिसमें से 18 डॉक्टर्स, 30 स्टाफ नर्स और संविदा स्टाफ नर्स 14 कार्यरत हैं। हालांकि यहां शिकायत रहती थी कि कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं। इस वजह से ओपीडी, ऑफिस, वार्ड समेत अन्य विभाग का कार्य प्रभावित होता है। साथ ही लेटलतीफी के नाते मरीजों को भी परेशान होना पड़ता है। इसे गंभीरता से लेते हुए महिला अस्पताल प्रशासन ने बायोमेट्रिक मशीन लगाने का फैसला लिया। शुक्रवार को एसआइसी, लेबर रूम और मैट्रन कक्ष में बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई। अब हेल्थ एंप्लाइज को रजिस्टर में अटेंडेंश नहीं लगाने होंगे। उन्हें बायोमेट्रिक मशीन से होकर गुजरना होगा। महिला अस्पताल के एसआइसी डॉ। एके गुप्ता ने बताया कि मशीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।