दरअसल ऑस्ट्रिया के राष्ट्र गान में एक वाक्य है ‘होम ऑफ़ ग्रेट सन्ज़’ ( यानी ऑस्ट्रिया महान बेटों के देश है)। माना जा रहा है कि इसे बदलकर ‘होम ऑफ़ ग्रेट डॉटर्स, ग्रेट सन्ज़’ कर दिया जाएगा यानी ‘महान बेटियों और बेटों का देश.’

ऑस्ट्रियाई संसद की मुख्य पार्टियाँ इस बात पर सहमत हो गई हैं कि राष्ट्र गान के बोल बदले जाएँ। नया संस्करण जनवरी तक तैयार होने की संभावना है। तीनों मुख्य पार्टियों की महिला राजनेताओं ने कहा है कि अंतिम संस्करण के लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी।

ऑस्ट्रिया का राष्ट्र गान 1947 में बनाया गया था। कुछ दिन पहले महिला मामलों की पूर्व मंत्री और ऑस्ट्रियन पीपल्स पार्टी की नेता मरिया राउच-कलाट ने राष्ट्रीय गीत में बदलाव का प्रस्ताव रखा था जिसके बाद से इसे लेकर मुहिम शुरु हो गई है।

मीडिया के मुताबिक ऑस्ट्रियन पीपल्स पार्टी के पुरुष रूढ़िवादी नेताओं ने इस प्रस्ताव पर राज़ी होने के लिए कई दिन लिए। माना जा रहा है कि राष्ट्र गान के बोलों में बदलाव को संसद की मंज़ूरी मिल जाएगी।

International News inextlive from World News Desk