RANCHI : अरे भाई किनारे हो जाओ, मैडम हवाई जहाज लेकर आ रही हैं। हम लोगों के दिन तो अब लदने वाले हैं। अब तो जमाना इनका है। देाते हैं कबतक यह सब चलता है। इसके साथ ही कुछ ऐसी बातें हैं, जो भुलकर कहीं नहीं जा सकती। यह कहते-कहते सुनीता देवी के चेहरे पर गुस्सा और दुा दोनों आ जाता है। हम मर्दो का काम यह औरतें कबतक करेंगी। इनको सफल नहीं होने देना है। ऐसे कमेंट्स आजकल सिटी में पिंक ऑटो चलानेवाली महिलाओं को मिल रहे हैं। इसके साथ ही इनके साथ छेड़छाड़ और दु‌र्व्यवहार की घटनाएं हो रही हैं। इसकी शिकायत महिलाओं ने महिला आयोग और एसएसपी आफिस में की है। ऐसे में सिटी की महिलाओं को सुरक्षित सफर मुहैया कराने के लिए शुरू किया गया पिंक ऑटो की शिकार महिलाएं ाी छेड़छ़ाड़ का शिकार हो रही हैं। ऐसे में आािर किस परेशानी और कैसे-कैसे कमेंट्स का सामना इन महिलाओं को करना पड़ रहा है। यह जानने के लिए आई नेक्स्ट ने सैटरडे को पिंक ऑटो ड्राइवर महिलाओं से रू-ब-रू होकर उनकी बात जानने की कोशिश की।

गालियों का भी सामना

पिंक ऑटो चलाने वाली महिलाओं को ऐसे-ऐसे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है, जिनको यहां पर लिा नहीं जा सकता। इसके साथ ही इनको गालियां ाी सुनने को मिल रही हैं। लेकिन इसके बाद ाी इन महिलाओं को कहना है कि घबराए बिना अपना काम करते रहेंगे।

कुछ भी हो सकता है

रोड पर चल रही हो मैडम, तुहारे साथ कुछ ाी हो सकता है। आी ाी वक्त है घर जाओ और घर संालों। अरे मैडम कहां ले जाएंगी। कितना पैसा लेंगी क्या हमको अपनी गाड़ी में नहीं बैठाएंगी। ये डबल मीनिंग बातें पिंक ऑटो चलाने वाली महिलाओं को सुनने पड़ रहे हैं। पिंक ऑटो चलाने वाली महिलाओं का हौसला तोड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पिंक ऑटो चलाने वाली महिलाओं ने ाी ठान लिया है कि अब वह चुप नहीं बैठेंगी ऐसे लोगों को जवाब देंगी। और हर हाल में पिंक ऑटो चलाती रहेंगी।