- मंगलवार की सुबह निकला था ऑटो लेकर
- नाक से खून व गले पर खरोंच के निशान मिले
- थाना सदर के रोहता क्षेत्र का मामला
आगरा। थाना सदर एरिया रोहता में ऑटो चालक का शव स्कूल के मैदान में पड़ा मिला। ऑटो चालक घर से लापता चल रहा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
ऑटो लेकर गया था घर से
रोहता सदर निवासी 45 वर्षीय मनोज दुबे पुत्र रामदास दुबे ऑटो चलाता था। मंगलवार सुबह नौ बजे वह ऑटो लेकर निकला था। इसके बाद देर रात घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात 12 बजे करीब कॉल किया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ गया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
मैदान में शव पड़ा मिला
बुधवार सुबह ऑटो चालक का शव रोहता इंटर कॉलेज, रोहता बाग के मैदान में पड़ा मिला। ऑटो रोड किनारे खड़ा हुआ था। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। उनकी नाक से खून बह रहा था। गले पर भी खरोंच के निशान थे। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका व्यक्त की है। परिजनों के मुताबिक ऑटो चालक के दो बेटे व एक बेटी है।