चालकों की मनमानी पर गाज

बीते दिनों सीएनजी के दाम 18 रुपए प्रति केजी बढऩे के बाद ऑटो चालकों ने डिफरेंट रूट पर दो से पांच रुपए तक की किराए में बढ़ोतरी की थी लेकिन हाल ही में सीएनजी के दाम घटाए जाने की घोषणा के बाद ऑटो चालकों द्वारा पुराना किराया फिर से लागू कर दिया गया है। अगर कोई चालक पैसेंजर से निर्धारित किराए से अधिक दाम वसूल रहा है तो मोबाइल नंबर 9456946072 व 8864829501 पर शिकायत की जा सकती है।

सिटी में रिजर्व ऑटो किराया

जंक्शन से    अब किराया
एयरपोर्ट    120  
राममूर्ति    150  
राजेंद्र नगर     80       
आईवीआरआई     100    
मॉडल टाउन     70       
यूनिवर्सिटी    70       
सीबीगंज     80         
महानगर     80        
ग्रीनपार्क     70        
नकटिया    90         
नरियावल     100     

पैसेंजर्स किराया

जंक्शन से    अब किराया
सैटेलाइट    10   
एयरपोर्ट ऑफिस    15       
यूनिवर्सिटी    15    
राजेंद्र नगर     18      
सीबीगंज    15      
चौपला से श्यामगंज     5       

चौपुला से सैटेलाइट      8  

संघ की ओर से ऑटो किराए को लेकर संडे को मीटिंग की गई। जो किराए बढ़ाए गए थे उसे वापस लेते हुए अब पूर्व निर्धारित भाड़ा लिया जाएगा।
अकीलुद्दीन, प्रेसीडेंट, ऑटो चालक कल्याण सोसाइटी