- भगवान टॉकीज से ऑटो में सवार हुई थी महिला

- उल्टी करने का बहाना बनाकर तोड़ लेते हैं चेन

>agra@inext.co.in

AGRA। सिटी में ऑटो गैंग की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। भगवान टॉकीज से ऑटो में सवार हुई महिला के साथ नगर निगम तक बीमारी का बहाना बनाकर ऑटो में बैठी दो महिलाओं ने चेन तोड़ ली। ऑटो चालक पीडि़त महिला को एमजी रोड पर छोड़कर भाग गया। हरीपर्वत में अज्ञात ऑटो वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करायगया है।

पहले से बैठी थीं दो लेडीज

थाना सदर के रोहता द्वारिकापुरी निवासी रेखा पत्‍‌नी सूबेदार बलवीर संडे को एटा अपने मां के घर से लौट रही थी। करीब साढ़े तीन बजे भगवान टॉकीज चौराहे पर उतरी। रोहता जाने के लिए ऑटो तलाश कर रही थी। तभी एक ऑटो जाने के लिए तैयार हो गया। उसमें पहले से ही दो लेडीज पहले से ही बैठी हुई थीं। साइड से रेखा भी बैठ गई।

उल्टी का किया बहाना

एमजी रोड पर नगर निगम के सामने बीच में बैठी एक लेडी ने उल्टी करने का बहाना बनाकर रेखा की तरफ झुक गई। इस घटना के बाद ऑटो रुक गया और दोनों लेडीज उतर गई। दोनों के जाने के बाद रेखा ने चलने को कहा। लेकिन उसने अकेले जाने से मना कर दिया। महिला का हाथ गले पर गया तो चेन गायब थी। इस दौरान ऑटो वाला भाग गया। रेखा ने अपने परिजनों को इंफार्म किया। उनकी तहरीर पर अज्ञात ऑटो और दोनों लेडीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।