अखिल भारत हिन्दू महासभा व अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से नशा मुक्ति के लिए किया गया जागरूक

ALLAHABAD: अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति के लिए जागरूकता व चेतना रैली निकाली गई। शुरुआत केपी कालेज ग्राउंड से हुई। रैली सुभाष चौराहा होते हुए अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान मैदान में समाप्त हुई। नेतृत्व अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश सचिव राज गिरी, जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला संयोजक श्याम सिंह एवं अशोक पाण्डेय ने किया। महासभा के प्रदेश सचिव राज गिरि, अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के जय प्रकाश वर्मा, प्रभाकर सक्सेना, संजय कुमार व आदिल पाण्डेय, कंधई लाल आदि मौजूद रहे।