ALLAHABAD: सिटी में बढ़ रहे पॉल्यूशन व पॉलीथीन के यूज की रोकथाम के लिए नगर निगम की ओर से अभियान चलाया गया। सामाजिक पर्यवेक्षक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए एनजीआरबीए के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अन्तर्गत यह अभियान चलाया गया। जतिन ग्रुप के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक पेश करके लोगों को पॉल्यूशन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।