- अगले दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश होने की सम्भावना नहीं

LUCKNOW: मौसम का बदला मिजाज शुक्रवार को भी नजर आया। सुबह-सुबह ही तेज आंधी चली और करीब आधे घंटे से अधिक समय तक तेज हवा चलती रही। हालांकि, उसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर बाद से ठंडी हवाएं चलती रहीं और घनघोर बादल छाए रहे।

गिर गया पारा

बादल और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भी कमी दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान में फ् डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सिटी में दिन का तापमान अधिकतम तापमान फ्8.क् डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान क्7.म् डिग्री सेल्सियस रहा। कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश भी हुई। अगले दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की सम्भावना नहीं है।

गिर गए आम और भीगा गेंहूं

गुरुवार और शुक्रवार को हुई आंधी और बारिश के कारण बड़ी मात्रा में आम गिर गए। इस कारण फसल बहुत बर्बाद हुई और इस बार भी 'आम' आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएगा। दूसरी तरह गेंहू भी अभी खेतों पड़ा है। भीगने के कारण उसकी मड़ाई में भी दिक्कत होगी।