-निवर्तमान राज्यपाल डा.केके पाल का कार्यकाल पूरा हुआ था 8 जुलाई को

देहरादून, आगरा की मेयर रहीं बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है, वे निवर्तमान राज्यपाल डॉ। केके पॉल का स्थान लेंगी। डॉ। पॉल का कार्यकाल 8 जुलाई को ही पूरा हो चुका था। मंगलवार शाम केंद्र सरकार ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है।

उत्तराखंड की नवनियुक्त राज्यपाल बेबी रानी मौर्य 2007 में एमतदपुर आगरा यूपी से भाजपा की विधायक रह चुकी हैं। वे आगरा के मेयर पद पर भई रहीं, इसके बाद यूपी बाल आयोग की सदस्य की जिम्मेदारी भी उनके पास रही। भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्रियों में शामिल बेबी रानी मौर्य राज्य की सातवीं राज्यपाल होंगी। इधर, आगरा में उनके राज्यपाल बनने पर खुशी का माहौल है। उनके पति बैंक में अधिकारी हैं। बेबी रानी आगरा बालूगंज की निवासी हैं। वे एमए, बीएड हैं। इन दिनों वे अमेरिका गई हुई हैं।

उत्तराखंड में अब तक राज्यपाल

-सुरजीत सिंह बरनाला--9 नवंबर 2000 से 7 जनवरी 2003 तक।

-सुदर्शन अग्रवाल--8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक।

-बीएल जोशी--29 अक्टूबर 2007 से 5 मई 2009 तक।

-मारग्रेट अल्वा--6 मई 2009 से 14 मई 2012 तक।

-अजीज कुरैशी--15 मई 2012 से 7 जनवरी 2015 तक।

-डॉ। केके पॉल--7 जनवरी 2015 से 21 अगस्त 2018 तक।