उम्र 81 साल:

पानीपत-हरियाणा के बगीचा सिंह की उम्र करीब इस समय 81 साल की है, लेकिन इनका जोश औ जुनून किसी युवा से कम नही हैं। जिस उम्र में लोगों के शरीर को आराम की जरूरत होती है। उन्‍हें मानसिक तौर पर शांति की आवश्‍यकता होती है उस उम्र में वह देश की सेवा में लगे हैं। बगीचा सिंह का सपना देश को आगे बढ़ना है। इसके लिए वह देश के युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है कि वह गुटखे पर प्रतिबंध की मांग लेकर अपनी इस लय में संघर्षरत हैं।

republic india: दो तिरंगा लिए 22 साल से पैदल घूम रहे 81 साल के बगीचा सिंह,जानें क्‍या है वजह

लोगो को जागरूक:

20 फरवरी 1993 से पैदल यात्रा कर रहे बगीचा सिंह देश के युवाओं को धूम्रपान, भ्रष्‍टाचार और नशाखोरी से दूर करना चाहते हैं। उनका कहना है कि जब देश के युवा इसमें जकड़ जाएंगे तो देश का विकास क्‍या होगा। वह अपनी पदयात्रा के दौरान शिक्षा संस्थानों आदि में जाकर सामाजिक समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। वह लोगों को कन्याभ्रूण हत्या व बालश्रम आदि का खुलकर विरोध करने की जागरूकता फैलाते हैं। वह जहां जाते हैं वहां लोग उनको हांथो हाथ लेते हैं।

22 सालों से पैदल:

ऐसे में लगभग 22 सालों से पैदल यात्रा कर रहे बगीचा सिंह अपने साथ जरूरी सामान सहित करीब 80 किलोग्राम वजन साथ लेकर चलते हैं। जिसमें दो झंडे भी शामिल हैं। अब तक पदयात्री बगीचा सिंह करीब 5,60,000 किमी मीटर की यात्रा कर चुके है। उन्‍होंने अपनी पदयात्रा लडाया से शुरू की थी। आज वह कन्याकुमारी , कन्याकुमारी, मणिपुर, मणिपुर, जैसलमेर समेत कई राज्‍यों में पदयात्रा कर चुके हैं। वह इस उम्र में भी करीब 50 से 60 किमी पैदल चलते हैं।

republic india: दो तिरंगा लिए 22 साल से पैदल घूम रहे 81 साल के बगीचा सिंह,जानें क्‍या है वजह

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk